Morning Routines For Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज के समय में इतनी बढ़ गई हैं कि, छोटे बच्चे से लेकर बड़ें-बुजुर्ग भी तनाव, डिप्रेशन जैसी स्थितियों का सामना कर रहे हैं। अक्सर डॉक्टर भी लोगों को फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए सुबह जल्दी उठने और अपने दिन के रूटीन को सेट करने की सलाह देते हैं। कई लोगों का कहना है कि सुबह जल्दी उठने से ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या दूर हो सकती है। लेकिन सुबह जल्दी उठने के साथ जरूरी है कि आप अपने मॉर्निंग रूटीन में कुछ ऐसी आदतें शामिल करें, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो। डायटिशियन इशिका गुप्ता ने ऐसी ही 5 आदतों के बारे में बताया है, जिसे मॉर्निंग रूटीन में शामिल करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए 5 मॉर्निंग रूटीन - 5 Morning Routines For Better Mental Health in Hindi
1. मेडिटेशन
एक शांत वतावरण में आरामदायक स्थिति में बैठें, अपनी आंखें बंद करें और अपनी सांसों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें। सुबह उठने के बाद मेडिटेशन करने से आपके मेंटल और फिजिकल हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। दिन की शुरुआत करने का ये एक बेहतर तरीका है, क्योंकि सुबह मेडिटेशन करने से तनाव के स्तर में कमी होती है, आप किसी भी निर्णय को आसानी से ले सकते हैं, शरीर में चयापचय को बढ़ावा मिलता है।
View this post on Instagram
2. जर्नलिंग
अपने दिन की शुरुआत जर्नलिंग से करनी चाहिए, जिसमें आप दिन के लिए अपने विचारों, भावनाओं और लक्ष्य को निर्धारित कर सकते हैं। सुबह उठकर जर्नलिंग करने से आपका दिमाग फ्रेश होता है, मान में सकारात्मक विचार आते हैं, और आप दिन में क्या और कैसे करना है इस बात से भी बेफ्रिक हो पाते हैं।
3. व्यायाम
सुबह उठने के बाद हल्की-फुल्की कसरत करें, आप चाहे तो योग या स्ट्रेचिंग या सैर जैसी गतिविधि भी अपने मॉर्निग रूटीन में शामिल कर सकते हैं। सुबह व्यायाम करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, स्लीप शेड्यूल बेहतर होता है, डिप्रेशन की समस्या कम होती है और तनाव कम रहता है, जो आपके मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़े : Mental Health: मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है आपका कोई दोस्त या परिजन, जानें उसे इससे बाहर लाने के टिप्स
4. पौष्टिक नाश्ता
सुबह नाश्ते में पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करें, जो आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखता है और उसे ऊर्जा प्रदान करता है। पोष्टिक नाश्ता करने से आपका मूड बेहतक रहता है, मन में सकारात्मक विचार आते हैं, दिमाग की शक्ति बढ़ती है।
5. सकारात्मक पुष्टि
सकारात्मक पुष्टि करने से आपको अपने मन को फिर से संगठित करने में मदद मिलती है। किसी भी तरह की चुनौती से उबरने और सकारात्मक मानसिकता अपनाने के लिए आप सश्कत बनते हैं। ऐसा करने से आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है, तनाव कम होता है, और खुद पर संदेह करने की स्थिति को भी आप काबू कर सकते हैं।
आप भी अगर अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर रखना चाहते हैं, और अपने जीवन को सकारात्मक बनाना चाहते हैं, तो इन बातों को अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर सकते हैं। अगर आप डिप्रेशन या एंजायटी जैसी स्थिति से गुजर रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
Image Credit: Freepik