Expert

कोर्टिसोल कम करने के लिए मॉर्निंग रूटीन और 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन

कोर्टिसोल कंट्रोल करने के लिए एक अच्छा मॉर्निंग रूटीन फॉलो करना जरूरी है। जानें इसके लिए क्या मॉर्निंग रूटीन फॉलो करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोर्टिसोल कम करने के लिए मॉर्निंग रूटीन और 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन

What To Eat in the Morning To Lower Cortisol: कोर्टिसोल एड्रिनल ग्लैंड में बनने वाला आवश्यक हार्मोन है। यह बॉडी में स्ट्रेस कंट्रोल रखने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म बैलेंस रखने और इम्यूनिटी मेंटेन रखने में मदद करता है। जब हम स्ट्रेस लेते हैं तो हमारी बॉडी में कोर्टिसोल प्रड्यूज होने लगता है। इसलिए इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। कोर्टिसोल ज्यादा होने के कारण शरीर में दूसरे हार्मोन्स भी इंबैलेंस हो सकते हैं। इसका ज्यादा स्तर फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ को भी नुकसान कर सकता है। इसलिए कोर्टिसोल कंट्रोल रहना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपकी सुबह की शुरुआत हेल्दी होगी, तो आप आसानी से कोर्टिसोल को कम कर पाएंगे। ऐसे में नाश्ते में कुछ बदलाव कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए क्या रूटीन फॉलो करना चाहिए या क्या खाना चाहिए। इस बारे में जानकारी देते हुए हार्मोन कोच पूर्णिमा पेरी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर की है।

inside-morning-routine-for-cortisol

कोर्टिसोल कम करने के लिए अपनाएं ये मॉर्निंग रूटीन- Morning Routine To Reduce Cortisol

मोबाइल स्क्रॉल न करें- Avoid Mobile Scrolling

सुबह उठते ही कई लोगों को मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत होती है। लेकिन इस आदत के कारण स्ट्रेस हार्मोन बढ़ सकता है। इसलिए सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉल न करें। इसके बजाय थोड़ा टाइम अकेले बैठें और दिनभर का शेड्यूल तैयार करें।

स्ट्रेस रिलीफ ब्रीदिंग करें- Do Stress Breathing

सुबह उठकर डीप ब्रीदिंग करने से बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स रहते हैं। इससे ब्रेन को सेफ होने का संकेत मिलता है। इसलिए कुछ देर बैठकर स्ट्रेस रिलीफ ब्रीदिंग जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- PCOS में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर नजर आते हैं ये 6 संकेत, एक्सपर्ट से जानें क्यों है ये खतरनाक 

ओम का जाप करें- Chant Aum

ओम का जाप करने से आप अपनी पॉजिटिव एनर्जी बढ़ा पाएंगे। इसलिए 11 राउंड में ओम का जाप जरूर करें। इससे आपके बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स रहेंगे।

प्रकृति से कनेक्ट हो- Connect With Nature

प्रकृति में समय बिताने से आपको कोर्टिसोल कम करने में मदद मिलेगी। सुबह उठकर ताजी हवा में थोड़ा समय बिताएं। घर से निकलकर वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें।

गुनगुने पानी का सेवन करें- Warm Water

हमारे इमोशंस का गट हेल्थ से सीधा संबंध है। इसलिए गट हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। गट हेल्थ को बूस्ट करने के लिए आप सुबह उठकर गुनगुना पानी पी सकते हैं। इससे मलत्याग करना भी आसान होगा और आप नाश्ता ठीक से कर पाएंगे।

कोर्टिसोल कम करने के लिए कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन- Healthy Breakfast Options To Reduce Cortisol

मूंग दाल चीला- Moong Dal Chilla

नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर दोनों होना जरूरी है। इसके लिए आप मूंग दाल चीला खा सकते हैं। इसे रातभर भिगोकर रखी गई दाल और कई सारी सब्जियों के साथ बनाएं। इससे आपकी ब्लड शुगर भी बैलेंस रहेगी।

वेजिटेबल उपमा- Vegetable Upma

दूसरे ऑप्शन में आप वेजिटेबल उपमा भी चुन सकते हैं। उपमा को आप सब्जियां और नट्स डालकर बना सकते हैं। इससे आपकी बॉडी को फाइबर और हेल्दी फैट्स मिलेंगे। साथ ही, बॉडी में एनर्जी भी मेंटेन रहेगी।

इसे भी पढ़ें- शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने से हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम, जानें इस हार्मोनल डिसऑर्डर के लक्षण

मसाला ओट्स और अलसी- Masala Oats and Flax Seeds

नाश्ते में आप ओट्स में अलसी डालकर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप ओट्स में थोड़ा अलसी का पाउडर डालकर बना सकते हैं। इस कॉम्बिनेशन से आपको हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर भी मिलेगा।

पोहा और मूंगफली- Poha With Peanuts

ब्रेकफास्ट के लिए आप वेजिटेबल उपमा भी चुन सकते हैं। इसमें ढ़ेर सारी सब्जियां और मूंगफली डालना न भूलें। इसमें मौजूद कॉम्पलेक्स कॉर्ब्स स्ट्रेस कम करने में मदद करेंगे।

वेजिटेबल दलिया- Vegetable Daliya

हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए दलिया भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें ढ़ेर सारी सब्जियां डालकर बनाएं। इससे फाइबर और प्रोटीन इनटेक पूरा होगा। यह हल्का होने के साथ आपको काफी देर फिलिंग भी रखेगा।

इडली और नारियल चटनी- Idli and Coconut Chutney

गट को हेल्दी रखने के लिए आप इडली और नारियल चटनी भी खा सकते हैं। यह प्रोबायोटिक्स और हेल्दी फैट्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Poornima Peri (@poorniimahormonecoach)

Read Next

एक्जिमा, सोरायसिस जैसी कई स्किन समस्याओं से राहत दिलाएगी ये ड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

Disclaimer