
सुबह का समय एक्सरसाइज करने के लिए सबसे सही होता है। सुबह एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है। इसका कारण यह है कि 6-7 घंटे की नींद के बाद जब आप सुबह उठते हैं, तो आपका शरीर बिल्कुल फ्रेश होता है। इस दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है और आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा सुबह एक्सरसाइज करने के बाद आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे आप दिनभर ज्यादा कैलोरीज बर्न करते हैं। हालांकि एक्सरसाइज की शुरुआत करने से पहले आपको वर्कआउट के इन 5 बेसिक नियमों को जरूर जानना चाहिए।
सुबह उठने के बाद जल्दी से जल्दी शुरू करें वर्कआउट
सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक ग्लास पानी पिएं। इसके बाद पेशाब करें और तुरंत वर्कआउट शुरू करें। उठने के बाद जितनी जल्दी आप वर्कआउट शुरू करेंगे, शरीर के लिए उतना ज्यादा फायदेमंद होगा। कुछ लोग सुबह उठने के बाद घंटों आराम में बिता देते हैं और फिर एक्सरसाइज शुरू करते हैं। इसलिए रोज सुबह जल्दी उठने का नियम बनाएं और जल्द से जल्द वर्कआउट शुरू करें।
इसे भी पढ़ें:- एक्सरसाइज करने वालों को एनर्जी ड्रिंक्स पीना चाहिए या सादा पानी?
स्ट्रेचिंग से करें शुरुआत
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले एक ही पोजीशन में खड़े होकर अपने शरीर के अंगों को स्ट्रेच जरूर करें। स्ट्रेचिंग से आपके मसल्स का तनाव कम होगा और बॉडी एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाएगी। इसके अलावा स्ट्रेचिंग इसलिए भी जरूरी है क्योंकि मसल्स को स्ट्रेच करने के बाद एक्सरसाइज करने से चोट लगने या खिंचाव की संभावना कम हो जाती है।
वर्कआउट से जुड़ी तैयारियां रात में ही कर लें
वर्कआउट का दूसरा नियम यह है कि आप एक्सरसाइज वाले कपड़े, जूते, योगा मैट आदि को रात में ही डिसाइड कर लें, ताकि सुबह आपका कीमती समय इन्हें ढूंढने या चुनने में बर्बाद न हो। अपने एक्सरसाइज वाले कपड़ों को रोजाना धोकर अच्छी तरह सुखाएं। एक ही कपड़े को कई दिन तक न पहनें। इसपर पसीना जमा होने के कारण ये आपकी त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:- एक्सरसाइज करने का नहीं है समय, तो इन तरीकों रखें फिटनेस का ध्यान
एक फास्ट एक्सरसाइज जरूरी है
अपने रोजाना के वर्कआउट में एक फास्ट एक्सरसाइज (तेज गति वाली एक्सरसाइज) को जरूर शामिल करें। दरअसल ये एक्सरसाइज आपके शरीर में रक्त प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) को बढ़ाएगी और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाएगी। जब आप तेज गति से एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका दिल खून को ज्यादा तेज पंप करने लगता है। इससे आपकी हड्डियां और मसल्स भी मजबूत होते हैं। एक ही जगह पर तेज गति से उछलना, रस्सी कूदना आदि ऐसी ही एक्सरसाइज होती हैं।
जल्दी सो जाएं
एक्सरसाइज के लिए आप जितनी सुबह उठेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। गर्मियों में धूप बहुत जल्दी कड़क हो जाती है। इसलिए सुबह 5-6 बजे उठकर एक घंटे वर्कआउट करना आपके लिए अच्छा है। सुबह जल्दी उठने के लिए आपको रात में जल्दी सोना चाहिए। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके शरीर को कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। इसलिए रात में जल्दी सोने की आदत डालें।
Read More Articles On Exercise in Hindi
Read Next
जिम में पैसा बहाने से अच्छा है घर में लाएं ये 5 उपकरण, कुछ ही दिनों में बनेंगे 6 पैक एब्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version