अगर आप जिम में पैसे बर्बाद करने के बाद भी मसल्स नहीं बना पा रहे हैं या जिम जाए बगैर घर में एक्सरसाइज कर बॉडी बनाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे सस्ते और अच्छे उपकरणों के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप खुद को फिट रख सकते हैं। साथ अगर आपकी तोंद बढ़ गई है और उसे कम करना चाहते हैं तो भी ये उपकरण आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इन उपकरणों की मदद से एक्सरसाइज करने से आप कई रोगों से मुक्त रहेंगे।
डम्बल
डम्बल एक्सरसाइज किसी भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग प्रोग्राम का एक अनिवार्य हिस्सा है। डम्बल एक्सरसाइज का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह मुख्य मांसपेशी को मजबूत करने के साथ-साथ यह आपकी अन्य महत्वपूर्ण मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। इससे आप अपने बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और कंधों की मसल्स को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा डम्बल आपकी छाती की मसल्स को भी मजबूत करता है। हालांकि इन सबके लिए अलग-अलग एक्सरसाइज हैं। तो इसे आज ही घर ले आएं।
एक्सरसाइज बॉल
अगर आप तोंद कम करना चाहते हैं और तरह-तरह की एक्सरसाइज से थक गए हैं तो एक्सरसाइज बॉल आपकी मदद कर सकता है। बैली फैट को कम करने के लिए आप स्टेबिलिटी बॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से पुशअप्स और प्लैंक कर सकते हैं। इसके लिए आप बॉल का प्रयोग कर सकते हैं। पहले आप पुशअप्स की पोजिशन में आ जाएं और घुटनों के नीचे बॉल को रख दें। तो देर किस बात की, आज ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करें।
साइकिल एक्सरसाइज
साइकिल एक्सरसाइज के लिए मिनी साइकिल एक्सरसाइज बाइक घर ला सकते हैं, इसे करने से हृदय की फिटनेस में वृद्धि होती है। मांसपेशियों की ताकत और लचीलापन बढ़ता है। गतिशीलता में सुधार होता है। तनाव के स्तर में कमी आती है। हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर में वसा के स्तर में कमी। रोग की रोकथाम।
Buy Online: Amazing Health Solutions Mini Cycle Exercise Bike, MRP: 2,999/- and Offer Price: 1,299/-
पुल रोप
पुल रोप एक तरह की फोर्डेबल मशीन है, जो काफी हल्की होने के साथ सस्ती भी है। इसे करने के लिए हाथों और पैरों की मदद ली जाती है। इसमें एक छोर पर पैरों को रखना है और उसकी सीध में हाथों की मदद से रोप को सामने की तरफ खींचना है। इसे करने से पेट के अलावा हाथों और पैरों की मसल्स मजबूत होती है। इसकी मदद से सिक्स पैक एब्स बनाना आसान है। इसे भी आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके लिंक नीचे दिए गए हैं।
जम्प रोप
जम्प रोप एक्सरसाइज को आसान भाषा में रस्सी कूदना कहते हैं। इसे करना बहुत आसान है। इसके कई फायदे हैं। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वजन घटाने के अलावा पैरों और हाथों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए जम्प रोप एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकता है। मार्केट में इसकी कीमत भी काफी कम है।
Read More Articles On Exercise Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version