Doctor Verified

Morning Depression: सुबह उठकर निराश और दुखी महसूस करते हैं आप? कहीं ये मॉर्निंग डिप्रेशन तो नहीं?

Morning Depression: क्‍या आपको भी सुबह उठकर तनाव होता है? ये मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन का लक्षण हो सकता है। समझें आख‍िर क्‍या है मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन।   

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Mar 20, 2023 12:01 IST
Morning Depression: सुबह उठकर निराश और दुखी महसूस करते हैं आप? कहीं ये मॉर्निंग डिप्रेशन तो नहीं?

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Morning Depression: ड‍िप्रेशन एक मानस‍िक समस्‍या है। इसका असर शारीर‍िक और मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को खराब कर सकता है। कुछ लोगों को सुबह उठकर तनाव महसूस होता है। इस समस्‍या को हल्‍के में न लें। ये मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन का लक्षण हो सकता है। कुछ एक्‍सपर्ट्स की मानें, तो सुबह काम पर जाने वाले लोगों में मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन के लक्षण ज्‍यादा नजर आते हैं। काम में एकाग्रता की कमी, या काम में असंतुष्‍ट‍ि के कारण सुबह उठकर ड‍िप्रेशन महसूस होता है। ऐसा ही क‍िसी छात्र या व‍िद्यार्थी के साथ भी हो सकता है। अगर सुबह उठकर आपका मूड खराब रहता है, तो समझ जाएं आप ड‍िप्रेशन में हैं। ऑफ‍िस में काम का प्रेशर, शारीर‍िक समस्‍याएं, आर्थ‍िक परेशानी या अन्‍य क‍िसी कारण से भी ड‍िप्रेशन हो सकता है। डि‍प्रेशन होने पर व्‍यक्‍त‍ि को सुबह उठकर थकान महसूस हो सकती है। व्‍यक्‍त‍ि हर समय सुस्‍ती और आलस्‍य की ग‍िरफ्त में ही रहता है। आगे लेख में जानेंगे मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन के अन्‍य लक्षण, कारण और बचाव के उपाय। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन के लक्षण- Morning Depression Symptoms 

morning depression symptoms

डॉक्‍टरों के मुताब‍िक क्‍लीन‍िकल ड‍िप्रेशन के लक्षण हर समय रहते हैं, लेक‍िन कुछ लोगों को केवल सुबह के समय ड‍िप्रेशन के लक्षण महसूस होते हैं। मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं- 

  • सुबह उठने का मन न करना। 
  • सुबह उठते ही च‍िड़च‍िड़ाहट महसूस होना।
  • सुबह तेज गुस्‍सा आना। 
  • काम पर जाने का मन न करना। 
  • सुबह उठकर निराशा होना और मन दुखी होना।
  • तनाव महसूस करना।
  • सुबह उठकर रोना।   
  • सुबह थकान और कमजोरी महसूस होना।   

मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन के कारण- Morning Depression Causes 

  • स्‍ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ने के कारण सुबह ड‍िप्रेशन महसूस हो सकता है।
  • कोर्टि‍सोल हार्मोन बढ़ने के कारण ब्‍लड प्रेशर, हार्ट रेट और ब्रीदिंग रेट भी बढ़ सकता है।
  • स्‍लीप एपन‍िया से पीड़‍ित होने के कारण भी मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन के लक्षण महसूस हो सकते हैं।     
  • रात में अन‍िद्रा की समस्‍या के कारण सुबह उठकर ड‍िप्रेशन महसूस हो सकता है। 
  • शारीर‍िक दर्द या तकलीफ के कारण सुबह तनाव या ड‍िप्रेशन के लक्षण नजर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- तनाव के कारण नहीं आती नींद? अपनाएं एक्‍सपर्ट के बताए ये 5 ट‍िप्‍स    

मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन से बचाव के तरीके- Morning Depression Prevention  

1. सुबह के समय ड‍िप्रेशन से बचने के ल‍िए नाश्‍ता करें। सुबह का पहला मील, शारीर‍िक और मानस‍िक सेहत को बेहतर रखता है। नाश्‍ता करने से शरीर को जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स म‍िलते हैं ज‍िससे ड‍िप्रेशन के लक्षण कम होते हैं, ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

2. सुबह उठकर वॉक करें या 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज करें। एक्‍सरसाइज करेंगे, तो एंडोर्फिन हार्मोन र‍िलीज होगा ज‍िससे मूड अच्‍छा रहेगा।

3. सुबह के समय चिंता और तनाव कम करने के ल‍िए ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें। इससे शरीर और द‍िमाग को ऑक्‍सीजन म‍िलता है और तनाव कम होता है।  

4. सूरज की रौशनी हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देती है। सुबह उठकर कुछ देर सूरज की रौशनी में बैठें। इससे ड‍िप्रेशन के लक्षण कम होंगे।

मॉर्न‍िंग ड‍िप्रेशन की समस्‍या, आपकी द‍िनचर्या को प्रभाव‍ित कर सकती है। इससे जुड़े लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्‍टर से सलाह लें।    

Disclaimer