Doctor Verified

क्या सुबह उठते ही महसूस होती है शरीर में अकड़न? इन 5 तरीकों से पाएं राहत

Morning Stiffness: सुबह उठकर शरीर में अकड़न की समस्‍या कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि लंबी नींद, गलत ढंग से सोना, शारीरिक गतिविधियों की कमी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सुबह उठते ही महसूस होती है शरीर में अकड़न? इन 5 तरीकों से पाएं राहत


Morning Stiffness Treatment: मॉर्निंग स्टिफनेस एक सामान्य समस्या है, जिसमें व्यक्ति सुबह उठने पर अपने शरीर में अकड़न महसूस करता है। यह स्थिति आमतौर पर नींद से जागने के तुरंत बाद होती है और कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक रह सकती है। इसके लक्षणों में जोड़ों में जकड़न, मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। कई लोग इसे सामान्य समझते हैं, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है। मॉर्निंग स्टिफनेस के कई कारण हो सकते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मांसपेशियों और जोड़ों में लचीलापन कम होता है। इसके अलावा ज‍िन लोगों को गठ‍िया रोग होता है, उन्‍हें भी सुबह शरीर में अकड़न महसूस होती है। नींद की कमी, तनाव के कारण भी मॉर्निंग स्टिफनेस की समस्या होती है। इस लेख में हम जानेंगे मॉर्निंग स्टिफनेस की समस्या को दूर करने के उपाय। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।     

1. स्ट्रेचिंग करें- Do Stretching 

सुबह उठने के बाद कुछ मिनटों के ल‍िए स्ट्रेचिंग करना बहुत फायदेमंद होता है। इसे करने से मांसपेशियों में लचीलापन आता है और ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आसान स्ट्रेचिंग जैसे कि हाथों को ऊपर उठाना, पैरों को फैलाना और गर्दन को गोल-गोल घुमाना शामिल करें। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

इसे भी पढ़ें- सुबह-सुबह महसूस होती है जोड़ों में अकड़न? जानें बचाव के उपाय

2. गर्म पानी पि‍एं- Drink Hot Water 

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से भी शरीर में अकड़न की समस्‍या को दूर करने में मदद मिलती है। गर्म पानी से शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है।

3. हल्की एक्‍सरसाइज करें- Do Light Exercises 

सुबह उठकर हल्का व्यायाम करें जैसे कि योग, वॉकिंग या जॉगिंग करने से मांसपेशियों में ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है और अकड़न कम होती है। व्यायाम से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जिससे आपको ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है।

4. पौष्टिक आहार खाएं- Eat Healthy Foods

आपके खाने की आदतें भी सुबह की अकड़न को प्रभावित कर सकती हैं। हरी सब्जियों, फल और साबुत अनाज का सेवन करें। ओमेगा-3 फैटी एसिड, जैसे कि अखरोट और नट्स, मांसपेशियों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

5. सुबह योग करें- Practice Yoga in Morning 

सुबह शरीर की अकड़न को दूर करने के लिए भुजंगासन (Cobra Pose), बद्धकोणासन (Butterfly Pose), त्रिकोणासन (Triangle Pose) आद‍ि कर सकते हैं। सुबह योग करने से मांसपेशियों को आराम म‍िलता है। ध्यान करने से द‍िमाग को सुकून मिलता है और शरीर को मजबूती मिलती है।

मॉर्निंग स्टिफनेस दूर करने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये चीजें

morning stiffness

  • सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना फायदेमंद है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और मांसपेशियों में जकड़न को कम करता है।
  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक की चाय बनाकर पीने से ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और दर्द में राहत मिलती है।
  • सुबह तिल के लड्डू या गुड़ का सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है और ऊर्जा मिलती है, जिससे अकड़न में कमी आती है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक और मेथी में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को लचीलापन म‍िलेगा।
  • पोटैशियम से भरपूर फल जैसे केले का सेवन करें। ये मांसपेशियों की अकड़न को कम करने में मदद करते हैं और ऊर्जा बढ़ाते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 25 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer