Expert

Monthly Health Horoscope: अगस्त 2025 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Monthly Health Horoscope: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका अगस्त 2025 मासिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Monthly Health Horoscope: अगस्त 2025 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा


Monthly Health Horoscope: मौसम में होने वाले बदलावों के चलते कुछ लोगों को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करना पड़ सकता है। अगर आप शरीर से जुड़ी किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए कई तरीकों से हानिकारक हो सकता है। अगर आपकी शरीर आपको किसी प्रकार के संकेत दे रही है तो उसे समझना बेहद जरूरी होता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह महीना (अगस्त 2025) आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष

इस महीने मेष राशि के जातकों की ऊर्जा सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है। इस राशि के लोगों को थकावट और आलस्य महसूस हो सकती है, खासकर अगर आपकी दिनचर्या बहुत व्यस्त है। शरीर को पर्याप्त आराम करने के साथ ही साथ सही खान-पान की जरूरत हो सकती है। इस महीने आपको मानसिक तनाव से भी जूझना पड़ सकता है, इसलिए ध्यान और हल्का योग करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इस महीने मेष राशि के जातक पेट और सिर से जुड़ी कुछ छोटी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। इसलिए संतुलित भोजन लें और नींद का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना सेहत के लिहाज से मिला-जुला रहेगा। अगर आप अनुशासन में रहते हैं तो कोई बड़ी परेशानी या समस्या नहीं होगी। खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना होगा और गैस, अपच या पेट दर्द हो सकता है। आप लोगों को घर का बना, हल्का और पौष्टिक भोजन लें। बाहर के खाने से आपको दूरी बनाए रखनी चाहिए साथ ही, नियमित टहलना और पानी खूब पीना आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह महीना मानसिक थकान और असमंजस का संकेत दे रहा है। अगर आप खुद को ज्यादा व्यस्त रखेंगे तो उस व्यस्तता का असर आपकी नींद और मानसिक शांति पर पड़ सकता है। स्क्रीन टाइम (मोबाइल/लैपटॉप) कम करें और प्रकृति के साथ समय बिताएं। अच्छी किताबें पढ़ना या धीमी गति में संगीत सुनना आपके मन को शांत करेगा। पर्याप्त नींद लेना जरूरी है, नहीं तो शारीरिक थकावट मानसिक बोझ में बदल सकती है।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोई पुरानी बीमारी या थकावट फिर से परेशान कर सकती है। खासकर जोड़ों में दर्द, रक्तचाप या मधुमेह से ग्रसित लोग सतर्क रहें। अगर किसी तरह की दवा या नियमित चेकअप की जरूरत है, तो उसमें आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपकी भावनात्मक संवेदनशीलता भी इस महीने ज्यादा रहेगी, इसलिए परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताना आपकी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाएगा।

सिंह

सिंह राशि के लोगों की एनर्जी इस महीने अच्छी बनी रहेगी, जिससे आप काम में भी सक्रिय रहेंगे। लेकिन, यह अधिक उत्साह कभी-कभी शरीर की सीमाओं को नजरअंदाज करने की वजह बन सकता है। आप लोगों को खेल-कूद के साथ-साथ अपनी शारीरिक गतिविधियों को भी बढ़ाना चाहिए। इसलिए, सावधानी बरतना आप लोगों के लिए जरूरी हो सकता है। इस महीने आपको अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना है। जरूरत से ज्यादा काम करने से आप लोगों को थकावट भी महसूस हो सकती है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को इस महीने में छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे त्वचा में एलर्जी, पेट दर्द या सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है। हाइजीन पर विशेष ध्यान दें और खुद को भीड़भाड़ से थोड़ा दूर रखना भी बेहद जरूरी है। मौसम परिवर्तन का प्रभाव आपकी प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है, इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ लें जैसे आंवला, तुलसी और गर्म पानी पीना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। हर दिन कुछ समय योग या प्राणायाम को दें, इससे शरीर और मन दोनों को लाभ होगा।

तुला

यह महीना मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर रह सकता है। आपको कई बातों की चिंता रह सकती है, जिससे बेचैनी और अनिद्रा जैसी स्थिति बन सकती है। तुला राशि के लोगों को स्वस्थ रहने के लिए अपनी शारीरिक गतिविधियों को मेनटेन रखने के साथ-साथ मेडिटेशन और प्राणायाम करने पर भी ध्यान देना है। खुद को सोशल मीडिया और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से थोड़ा दूर रखना भी जरूरी हो सकता है। अपने विचारों को किसी करीबी से साझा करें और हल्के मन के साथ आगे बढ़ें।

वृश्चिक

तनाव और थकान का असर आपके मूड और शरीर पर दोनों पर पड़ सकता है। अनियमित नींद और खाने की आदतें आपके लिए समस्या बन सकती हैं। यह समय अपनी दिनचर्या को ठीक करने का है। सुबह जल्दी उठें, नियमित व्यायाम करें और खाने का समय तय करें। यदि आपको माइग्रेन या सिरदर्द की पुरानी समस्या है, तो इस महीने विशेष ध्यान दें। पानी की मात्रा बढ़ाएं।

धनु

धनु राशि के जातकों को अगस्त में यात्रा या काम की अधिकता से शारीरिक थकावट हो सकती है। घुटनों या कमर में दर्द की शिकायत उभर सकती है। अगर आप लम्बे समय तक खड़े रहते हैं या चलते हैं, तो पैरों को आराम देना जरूरी है। पुराने रोग जैसे गठिया या नसों से संबंधित तकलीफ दोबारा सक्रिय हो सकती हैं। गुनगुने पानी से स्नान और हल्का व्यायाम इस महीने आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मकर

मकर राशि के लोगों को अपनी कार्यशैली को इस महीने थोड़ा प्रभावशाली रहना चाहिए। लेकिन, तनाव की संभावना भी उतनी ही अधिक है। सिरदर्द, थकावट, या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। खुद को काम के बीच-बीच में आराम देना सीखें। हर दिन कम से कम 15 मिनट ध्यान या एकांत में समय बिताएं।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को मौसम से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप लोगों को मौसम बदलने के कारण सर्दी, खांसी या हल्की बुखार की संभावना हो सकती है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तुलसी, अदरक, शहद आदि का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। नियमित रूप से हाथ धोएं और मास्क का उपयोग करें यदि आप भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं। खानपान में विटामिन C से भरपूर चीजें शामिल करें।

मीन

इस महीने आप लोगों की सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने मन और भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। नींद की कमी आपको चिड़चिड़ा और असहज बना सकती है, इसलिए सोने से पहले डिजिटल डिटॉक्स करें। कुछ देर ध्यान या धीमी सांसों की एक्सरसाइज आपको बेहतर नींद दिलाएगी। 

Read Next

भारत रक्षा पर्व में गूंजी जन गण मन की गूंज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS