Monsoon Hair Masks For Oily Scalp: मानसून गर्मी से राहत देने के साथ कई तरह की समस्याओं को भी बढ़ाता है। इस मौसम में स्किन और बालों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम मे बालों की ठीक से देखभाल न कि जाएं, तो स्कैल्प में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ता है। ऑयली बाल उमस के कारण तेजी से झड़ने लगते हैं। इस मौसम में ऑयली स्कैल्प की वजह से बाल भी ऑयली हो जाते हैं। ऑयली बालों को इस मौसम में जरा सी नमी मिलने के कारण बालों में डैंड्रफ के साथ दोमुंहे बाल की समस्या हो जाती है। अक्सर लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में मानसून में ऑयली स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए घर पर यह हेयर मास्क को बनाकर लगाया जा सकता है। यह हेयर मास्क नेचुरल होने के साथ अंदरूनी तौर पर बालों को पोषण देगा और ऑयली स्कैल्प की समस्या को कम करेगा। आइए जानते हैं मानसून में ऑयली स्कैल्प को दूर करने के लिए हेयर मास्क के बारे में।
1. एलोवेरा जेल का हेयर मास्क
सामग्री
5 चम्मच- एलोवेरा जेल
2 चम्मच- नींबू का रस
एलोवेरा जेल का हेयर मास्क बनाने का तरीका
एलोवेरा जेल का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को एक कटोरी में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को कम करने के साथ बालों को चमकदार बनाता है।
2. केला और दही का हेयर मास्क
सामग्री
1- पका केला
2 चम्मच- दही
2 चम्मच- नारियल का तेल
केला और दही का हेयर मास्क बनाने का तरीका
केला और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिक्सर में पीस लें। उसके बाद इस मास्क को बालों में 30 मिनट के लिए लगा के रखें। फिर पानी से बालों को वॉश करें। यह मास्क बालों को पोषण देगा और ऑयली स्कैल्प की परेशानी को कम करेगा। इस मास्क को लगाने से बाल सिल्की भी होगे।
इसे भी पढ़ें- बालों की ड्राईनेस दूर करने के लिए लगाएं ये 3 DIY हेयर बाम, जानें बनाने का तरीका
3. मेथी और नींबू के रस का हेयर मास्क
सामग्री
50 ग्राम- मेथी पाउडर
1 चम्मच- शहद
1 चम्मच- नींबू का रस
मेथी और नींबू के रस का हेयर मास्क बनाने का तरीका
मेथी और नींबू के रस का हेयर मास्क बनाने के लिए ग्राइंडर में सब चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों और बालों में 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। यह मास्क सूखे बालों को नमी देने के साथ और दोमुंहे बालों की समस्या को कम करेगा। यह मास्क बालों को बढ़ाने के साथ ऑयली स्कैल्प की समस्या को कम करेगा।
मानसून में ऑयली स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए यह हेयर मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version