Mangolian Spot in Newborn: नवजात शिशुओं को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती हैं। नए माता-पिता के लिए शिशु से जुड़ी हर एक समस्या मुश्किल होती है लेकिन अगर लक्षणों पर गौर किया जाए, तो इलाज जल्दी किया जा सकता है। कई बच्चों की स्किन पर नीले और काले रंग के धब्बे दिखते हैं। इन स्पॉट्स को मंगोलियन स्पॉट के नाम से जाना जाता है। वैसे, तो यह स्पॉट ज्यादा हानिकारक नहीं होते लेकिन इनका इलाज करना भी जरूरी है। यह स्पॉट, ज्यादातर पीठ के निचले हिस्से या रीढ़ के आसपास नजर आते हैं। जन्म के साथ ही शिशु के शरीर में ऐसे निशान नजर आ सकते हैं। इस लेख में जानेंगे मंगोलियन स्पॉट के लक्षण, कारण और इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डफरिन अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सलमान खान से बात की।
शिशुओं में मंगोलियन स्पॉट के लक्षण- Mangolian Spot in Newborn Symptoms
- मंगोलियन स्पॉट नीले और काले रंग के होते हैं।
- ये निशान तब नजर आते हैं जब शिशु का जन्म होता है।
- ये निशान फ्लैट होते हैं और इनमें दर्द महसूस नहीं होता।
- ये निशान हल्के ग्रे रंग के भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नवजात शिशुओं की त्वचा के लिए कौन से वाइप्स सुरक्षित होते हैं?
शिशुओं में मंगोलियन स्पॉट क्यों होते हैं?- Mangolian Spot in Newborn Treatment
मंगोलियन स्पॉट को डर्मल मेलेनोसाइटस भी कहा जाता है। मेलेनोसाइटस स्किन में पाए जाने वाला एक तत्व है। जिन लोगों में मेलेनोसाइटस कम होते हैं, उनकी स्किन टोन फेयर होती है। जिन लोगों में मेलेनोसाइटस की मात्रा ज्यादा होती है, उनकी स्किन टोन डार्क होती है। कई बार, नवजात शिशुओं में, मेलेनोसाइटस बहुत ज्यादा जमा हो जाता है जिससे नीले और काले पैच नजर आने लगता है। मंगोलियन स्पॉट्स को छूने से दर्द नहीं होता। मंगोलियन स्पॉट, शरीर के किसी भी अंग के मुकाबले हिप्स पर ज्यादा देखने को मिलते हैं। इसे इसे ब्लू बट कहा जाता है। इन स्पाॅट्स को मंगोलियन स्पॉट इसलिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये निशान, मंगोलियाई और एशियाई बच्चों में ज्यादा पाए जाते हैं।
मंगोलियन स्पॉट का इलाज- Mangolian Spot in Newborn Treatment
मंगोलियन स्पॉट समय के साथ खत्म हो जाते हैं। अगर इनमें असामान्य लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर से इनका इलाज करवाना चाहिए। ये मंगोलियन स्पॉट शिशु की पीठ, कंधे, हाथ और हिप्स पर हो सकते हैं। इन जगहों पर आपको काले और नीले रंग के पैच नजर आ सकते हैं। मंगोलियन स्पॉट का कोई इलाज नहीं है। लेकिन ये दाग, बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ गायब हो जाते हैं। कुछ बच्चों में ये निशान 4 से 5 सालों तक रहते हैं, तो कुछ में युवावस्था में भी यह निशान नजर आते हैं। बड़े होने के बाद, ये दाग, ज्यादा गहरे हो जाते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।