
Homemade Body Lotion Recipes: सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या काफी बढ़ जाती है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के लोशन का इस्तेमाल करते है। ये लोशन महंगे होने के साथ इनमें हानिकारक तत्व भी मिलें होते हैं। कई बार ये लोशन स्किन को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए घर पर आसानी से लोशन बनाएं जा सकते हैं। ये लोशन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते है और इनको स्किन पर लगाने से किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। घर पर लोशन बनाना काफी सस्ता भी पड़ता है, तो आइए जानते हैं घर पर लोशन बनाने का तरीका।
1. बादाम का तेल का बॉडी लोशन
सामग्री
1/2 कप बादाम का तेल
1/2 नारियल का तेल
1/2 बीसवैक्स
1 चम्मच विटामिन ई ऑयल
2 चम्मच कोकोआ बटर
1 चम्मच एसेंशियल ऑयल
बॉडी लोशन बनाने का तरीका
बॉडी लोश घर पर बनाने के लिए बॉयलर में बादाम का तेल, नारियल का तेल, मोम और कोकोआ बटर को डाल कर मिलाएं। जब ये सारी सामग्री अच्छे से मिल जाएं, तो इसमें बाकि बची चीजों को डालकर भी अच्छे से मिलाएं। जब सब चीजें अच्छे से पिछल कर मिल जाएं, तो टिन के डब्बे में इसे सामग्री को सेट होने के लिए रख दें। कुछ देर में ही ये सामग्री डिब्बे में सेट हो जाएगी। उसके बाद इस लोशन का प्रयोग किया जा सकता है। ये लोशन लंबे समय तक स्किन को पोषण देकर स्किन को मुलायम भी बनाएगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को रोज ब्रेड जैम खिलाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान
2. नारियल तेल से बनाएं बॉडी लोशन
सामग्री
1 कप नारियल तेल 1 कप
1/2 नींबू का रस
1 विटामिन-ई कैप्सूल
बॉडी लोशन बनाने का तरीका
नारियल तेल से बॉडी लोशन बनाने के लिए नारियल तेल को पिघलाएं। जब तेल अच्छे से पिछल जाएं, तो इसमें विटामिन ई कैप्सूल और नींबू के रस को मिलाएं। सब अच्छे से मिलाने के बाद इसे सेट करने के लिए बर्तन में डाल दें। इस लोशन का कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये लोशन ड्राई स्किन की समस्या को आसानी से दूर करेगा।
3. एलोवेरा जैल बॉडी लोशन
सामग्री
1 चम्मच बादाम का तेल
1 चम्मच नारियल का तेल,
1 चम्मच ग्लिसरीन
2-3 चम्मच एलोवेरा जेल
बॉडी लोशन बनाने का तरीका
इस बॉडी लोशन को बनाने के लिए सभी चीजों को एक साथ मिलाकर मिक्स कर लें। आप चाहें, तो गैस पर रखकर पहले चीजों को पिछला भी सकते है। ध्यान रखें लोशन बनाते समय एलोवेरा जैल को प्रयोग सबसे आखिर में करें। उसके बाद चीजों को फेंट लें। आपका बॉडी लोशन तैयार है। ये लोशन बॉडी लगाने से ड्राई स्किन की समस्या दूर होने के साथ स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट भी करेगा।
इसे भी पढ़ें- मौसम बदलते रूखे होने लगे हाथ? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय और पाएं मुलायम खूबसूरत हाथ
ये सभी बॉडी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रखें इनको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपको स्किन स्किन संबंधित कोई बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik