मानसून में न करें ये 4 गलतियां, बढ़ सकता है इंफेक्शन और एलर्जी का जोखिम

मानसून में आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। ताकि आप इंफेक्शन और एनर्जी के जोखिम को कम कर सकें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में न करें ये 4 गलतियां, बढ़ सकता है इंफेक्शन और एलर्जी का जोखिम


मानसून का मौसम आते ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को साथ लेकर आता है। मानसून में त्वचा, आंखों और शरीर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दरअसल, इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिसकी वजह से तरह-तरह की बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं। साथ ही, इस मौसम में बारिश की वजह से भी लोगों की तबियत बिगड़ने लगती है। खासकर, जो लोग मानसून में कुछ गलतियां करते हैं, उनमें इंफेक्शन और एलर्जी होने का जोखिम ज्यादा बना रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन-सी गलतियां हैं, जो इंफेक्शऩ और एलर्जी के जोखिम को बढ़ाती हैं। तो आइए, आज इस लेख में जानते हैं इन गलतियों के बारे में- 

मानसून में न करें ये गलतियां

1. फास्ट फूड या जंक फूड खाना

मानसून के मौसम में अक्सर फास्ट फूड खाने की क्रेविंग होती है, लेकिन इन्हें खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, फास्ट फूड खाने से पाचन-तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इससे आपको गैस, अपच और कब्ज की दिक्कत हो सकती है। वहीं, अगर आप रेहड़ी-पटरी या अस्वस्थ जगह से फास्ट फूड खाएंगे, तो इंफेक्शन का जोखिम भी बढ़ सकता है। 

2. बारिश में भीग जाना

मानसून में बारिश किसी भी समय होने लगती है, ऐसे में न चाहते हुए भी कई बार हम भीग जाते हैं। ऐसे में अगर आप अचानक से भीग जाते हैं, तो इससे दिक्कत बढ़ सकती है। बारिश में भीगने से आपको सर्दी-जुकाम लग सकता है। कई बार बारिश के पानी की वजह से आपको इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए आपको अपने साथ छाता जरूर रखना चाहिए, जिससे आप बारिश के पानी में भीगने से बचे रहें।

इसे भी पढ़ें- बारिश में भीगने के बाद सिर और स्कैल्प पर हो रही है खुजली, तो इन 5 घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

infection

3. गीले कपड़ों में रहना

कई बार हम किसी जगह जा रहे होते हैं और फिर बारिश में भीग जाते हैं। इससे हम पूरे दिनभर गीले कपड़ों में ही रहते हैं, जिसकी वजह से तबियत बिगड़ सकती है। गीले कपड़ों की वजह से आपको ठंड लग सकती है। साथ ही, यह स्किन एलर्जी का भी कारण बन सकता है। लंबे समय तक गीले कपड़ों में रहने की वजह से आपको त्वचा पर लाल चकत्ते निकल सकते हैं या फिर खुजली की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- मानसून में जरूर फॉलो करें लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 टिप्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

4. मच्छरों के संपर्क में आना

कई इलाके ऐसे होते हैं, जहां मच्छर काफी ज्यादा होते हैं। लेकिन मानसून में सभी इलाकों में मच्छर देखने को मिलते हैं। पानी के जमा होने की वजह से मच्छर पैदा हो सकते हैं। इस मौसम में मच्छर कई बीमारियों का कारण बनते हैं। मच्छरों के काटने की वजह से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही, मच्छरों के काटने की वजह से त्वचा पर भी रेडनेस हो सकती है। ऐसे में आपको मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने घर और आस-पास पानी को जमा नहीं होने देना चाहिए। 

Read Next

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ और पैरों में दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version