ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं पुदीने के पत्ते

Mint Leave Benefits To Get Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए पुदीने के पत्तों को इस तरह से चेहरे पर लगाया जा सकता हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: May 20, 2023 11:00 IST
ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं पुदीने के पत्ते

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Mint Leave Benefits To Get Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन की चाहत के लिए लोग कई तरह की महंगी क्रीम, लोशन और सीरम आदि का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार इनका ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है साथ ही ये महंगी होने के कारण हर कोई इनका उपयोग भी नहीं कर सकते। ऐसे में आज हम आपको स्किन की देखभाल करने के लिए ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जो हर घर में आसानी से मिल जाएगी और ये ज्यादा महंगी महंगी भी नहीं पड़ेगी। हम बात कर रहे है, पुदीना। पुदीना की चटनी के बारे में, तो आपने हजारों बार सुना होगा लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पुदीने को चटनी बनाने के साथ इसको चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। इसको चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ दाग-धब्बों की समस्या भी आसानी से दूर होगी। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए पुदीने के पत्तों को प्रयोग कैसे करें।

केला और पुदीने के पत्ते

केला और पुदीने के पत्ते चेहरे पर लगाने के लिए 1/2 केले और 8-10 पुदीने के पत्तों को लेकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ चमकदार भी बनेगी।

मुल्तानी मिट्टी और पुदीने के पत्ते 

मुल्तानी मिट्टी और पुदीने के पत्तों से भी स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 4-5 पुदीने के पत्ते, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। इस तरह से पुदीने के पत्ते लगाने से स्किन ग्लोइंग के साथ दाग-धब्बे भी आसानी से दूर होंगे।

गुलाब जल और पुदीने के पत्ते

गुलाब जल और पुदीने के पत्तों की मदद से भी चेहरे की कई परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 4 से 5 पुदीने के पत्तों को पीस कर 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर 10व मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को वॉश करें। ऐसा करने से स्किन ग्लोइंग बनेगी।

इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद महिलाओं में ये 5 लक्षण हो सकते हैं कैल्शियम की कमी का संकेत

पुदीने के पत्ते और खीरा का रस

पुदीने के पत्ता और खीरा का रस स्किन को ठंडक देने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाते है। इनका उपयोग करने के लिए 4 से 5 पुदीने के पत्तो को कूट लें। उसमें खीरे का रस 2 चम्मच और 1 चम्मच शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं। ऐसा करने से स्किन ग्लोइंग के साथ दाग-धब्बे भी आसानी से दूर होंगे।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पुदीने के पत्तों का इस तरह इस्तेमाल किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें इनको चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer