
Rosemary Oil For Pimples In Hindi: क्या आप भी चेहरे पर जिद्दी मुंहासों से परेशान हैं? और इनसे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाकर थक चुके हैं, तो आपको बता दें कि रोजमेरी ऑयल की मदद आपकी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। अगर आप नियमित चेहरे पर रोजमेरी का तेल लगाएं, यह आपको कील-मुंहासे और उनके जिद्दी निशानों से जल्द छुटकारा दिला सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोजमेरी के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह मुहांसों की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुणों त्वचा के बैक्टीरिया को साफ करता है, जो त्वचा पर मुंहासे और अन्य एलर्जी आदि का कारण बनते हैं। अब सवाल यह उठता है, कि आप मुंहासे दूर करने के लिए आप रोजमेरी के तेल का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको इसके प्रयोग के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।
मुंहासे ठीक करने के रोजमेरी का तेल कैसे लगाएं- How To Use Rosemary Oil For Pimples In Hindi
1. एलोवेरा में मिलाकर लगाएं
एक कटोरी में एक-एक चम्मच एलोवेरा जेल और रोजमेरी तेल लें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस जेल को उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। उसके बाद इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद चेहरा धो लें। ऐसा रात में सोने से पहले करें। आप रातभर के लिए भी इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्राउन शुगर में ये 3 चीजें मिलाकर करें फेस स्क्रब, चेहरे पर नैचुरल आएगा निखार
2. हल्दी में मिलाकर लगाएं
एलोवेरा के साथ-साथ आप रोजमेरी तेल के साथ ¼ चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी में भी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुहासों का सफाया करने में मदद करते हैं। हल्दी, एलोवेरा और रोजमेरी से फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं। चेहरा सूख जाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं कच्चे दूध से बना स्क्रब, जानें बनाने का तरीका
3. दही में मिलाकर लगाएं
2 चम्मच दही में आधा छोटा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच रोजमेरी का तेल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अच्छी तरह पूरे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए या कम से कम 30 मिनट छोड़ने के बाद चेहरा धो लें। चेहरो पोंछकर सुखा लें और एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं।
इस तरह रोजमेरी ऑयल का नियमित चेहरे पर प्रयोग करने से आपको जल्द मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे त्वचा को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
All Image Source: Freepik