चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं कच्चे दूध से बना स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

How to Make Raw Milk Face Scrub For Glowing Skin: कच्चे दूध में ये चीजें मिलाकर आसानी से स्क्रब तैयार किया जा सकता हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं कच्चे दूध से बना स्क्रब, जानें बनाने का तरीका


How to Make Raw Milk Face Scrub For Glowing Skin: बरसों से कच्चे दूध को चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता हैं। कच्चा दूध पोषक तत्वों का खजाना होता हैं। ये शरीर के साथ स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। कच्चे दूध में भरपूर मात्रा में  लैक्टोफेरिन पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कच्चे दूध के पैक के बारे में, तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कच्चे दूध का स्क्रब घर पर आसानी से किया जा सकता हैं। स्क्रब स्किन और पोर्स को साफ करने में मदद करते हैं और चेहरे पर कुदरती निखार लाता है। कच्चे दूध का स्क्रब चेहरे से टैनिंग को भी आसानी से हटाता है। ये स्किन को मॉइस्चराइज करके ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं घर पर कच्चे दूध से स्क्रब कैसे बनाएं। Scrub With Raw Milk For Glowing Skin

कच्चे दूध और चावल से बनाएं स्क्रब 

कच्चा दूध और चावल से बना स्क्रब स्किन की अंदरूनी सफाई करने के साथ स्किन पर नैचुरल निखार भी लाता है। ये स्किन से डेड सेल्स को हटाने के साथ दाग-धब्बों को भी आसानी से दूर करता हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए 4 चम्मच दूध 1/2 चम्मच चावल के आटा को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण से चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें। 5 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये त्वचा के रूखेपन को दूर करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। ये स्क्रब चेहरे की रंगत में भी सुधार करता है। 

GLOWING SKIN

कच्चे दूध और ओट्स 

कच्चे दूध और ओट्स से बना स्क्रब चेहरे की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। ये स्क्रब नैचुरल होने के साथ स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता हैं। इन दोनों का स्क्रब बनाने के लिए 3 चम्मच कच्चा दूध और 1/2 चम्मच ओट्स पाउडर को लेकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण से चेहरे पर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये स्क्रब चेहरे से डेड स्किन को आसानी से साफ करेगा।

इसे भी पढ़ें- ग्रीन कॉफी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

नमक और कच्चा दूध 

जी हां, नमक और कच्चे दूध की मदद से भी चेहरे पर आसानी से स्क्रब किया जा सकता हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए 1 चम्मच नमक और 3 चम्मच कच्चा दूध लेकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर मसाज करते हुए स्क्रब करें। इस स्क्रब को करने से दाग-धब्बों की समस्या दूर होने के साथ झाइयां भी आसानी से कम होगी।

कच्चा दूध और बादाम

बादाम शरीर के साथ स्किन की समस्याओं को भी आसानी से दूर करता हैं। कच्चा दूध और बादाम का स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच बादाम को पाउडर लें। उसमें 3 चम्मच कच्चे दूध को डालकर मिश्रण तैयार करें। ये मिश्रण चेहरे पर निखार लाने के साथ पिंपल्स, झाइयां आसाने से दूर करेगा।

कच्चे दूध का स्क्रब स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो स्क्रब करने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें। स्क्रब करने से पहले पैच टेस्ट भी अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

नींबू से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 3 तरीके, जिनसे साफ होगी स्किन की गंदगी

Disclaimer