शरीर की इम्यूनिटी बढाने और उसे रोग मुक्त करने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर में ये पोषक तत्व खाद्य पदार्थों के जरिए पहुंचते हैं। बाजरा का सेवन भी शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर रखने और ताकत देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बाजरा का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी ठीक रहती है। बाजरा का सेवन भारत में प्राचीन समय से ही डाइट में शामिल कर किया जाता था लेकिन अब लोग इसका सेवन कम कर रहे हैं। बाजरा से बनने वाला एक तरह का सूप जिसे बाजरा राब के नाम से जानते हैं, का सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर खून के प्रवाह और ब्लड प्रेशर को भी ठीक करने के लिए उपयोगी माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन किसी भी चीज का गलत तरीके से सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। बाजरा राब भी कुछ लोगों के लिए फायदेमंद नहीं मानी जाती है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
बाजरा राब का सेवन करने के नुकसान (Millet Bajra Raab Side Effects)
आमतौर पर बाजरे का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन कुछ लोगों में इसका सेवन कई समस्याएं भी पैदा कर सकता है। बाजरा राब का अधिक सेवन कुछ लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अधिक मात्रा में बाजरा राब का सेवन करने से पाचन तंत्र और शरीर से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटी-मोटी बीमारियों से बचाए रख सकता है रोजाना बाजरे की रोटी खाना, रुजुता दिवेकर से जानें इसके 5 फायदे
1. बाजरा राब का अधिक सेवन करने से आपको Malabsorption Syndrome की समस्या हो सकती है। बाजरे में कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स या फाइटोकेमिकल्स होते हैं। इसमें मौजूद फाइटिक एसिड जैसे एंटीन्यूट्रिएंट्स पौधे के यौगिक होते हैं जो शरीर की आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर देते हैं। अगर आप बाजरे का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसकी वजह से कुपोषण और पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
2. हाइपोथायरायडिज्म की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए बाजरे का सेवन नुकसानदायक माना जाता है। बाजरा को पकाने या गर्म करने से गोइटेरोगेनिक का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए हाइपोथायरायडिज्म वाले मरीजों के लिए यह नुकसानदायक होता है। इस समस्या से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में खाएं अंकुरित बाजरा और आंवले से बनी ये स्वादिष्ट चटपटी चटनी, जानें इसे खाने के फायदे और रेसिपी
3. बाजरा का अधिक सेवन करने से आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। बाजरे में कैल्शियम और ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। इन दोनों यौगिकों के शरीर में जमा होने से गुर्दे का पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बाजरा राब का भी अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप बाजरे को अच्छी तरह से धोकर और पकाकर नहीं खाते हैं तो ये समस्या हो सकती है। किडनी की गंभीर बीमारी या किडनी इन्फेक्शन की स्थिति में भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
4. बाजरा राब का अधिक सेवन करने से आपको पाचन से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। इसमें फाइबर की अत्यधिक मात्रा मौजूद होती है जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा बना रहता है। जिन लोगों को पहले से ही पाचन तंत्र से जुडी समस्याएं हैं उन्हें भी बाजरा राब का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज या क्रोहन डिजीज है तो ऐसी स्थिति में बाजरे का सेवन करने से आपकी आंत और पेट में दर्द व सूजन की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : बाजरा राब पीने से बढ़ेगी इम्यूनिटी और सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसे बनाने की रेसिपी
5. बाजरा राब का अधिक सेवन थायरॉइड डिसफंक्शन का कारण हो सकता है। बाजरा में ग्लूकोसिलविटेक्सिन, ग्लाइकोसिलोरिएंटिन और विटेक्सिन जैसे गोइट्रोजेनिक यौगिक उच्च मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए इसका आधिक सेवन आयोडीन के अवशोषण में कमी पैदा कर सकता है। इसकी वजह से आपको थायरॉइड डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है।
बाजरा राब का अधिक मात्रा में सेवन ऊपर बताई गयी समस्याओं से ग्रसित लोगों को नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर की सेहत को बिगाड़ भी सकते हैं। अगर आपको पाचन, थायराइड या किडनी से जुड़ी समस्या है तो इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में ही चीजों का सेवन करना चाहिए।
(image source - NaradMooni)
(image source - Foodmaaza)
(image source - wiki)
(main image source - shutterstock.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version