
Immunity Boosting Milk: गर्मी के दिनों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, गले में खराश, त्वचा का इन्फेक्शन, यूटीआई, वायरल फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऐसी बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए। अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो आप आसानी से बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए पुराने जमाने में दादी-नानी दूध पीने की सलाह देती थीं। दूध में मौजूद पोषक तत्व, शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। लेकिन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सादा दूध काफी नहीं है। आप दूध को कई चीजों के साथ मिलाकर पी सकते हैं। आगे हम आपको बताएंगे 5 हेल्दी और टेस्टी मिल्क ड्रिंक्स के फायदे और उसकी रेसिपी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
इस पेज पर:-

1. स्ट्रॉबेरी मिल्क- Strawberry Milk Shake Benefits
स्ट्राॅबेरी एक लो-कैलोरी फल है। वेट लॉस के लिए इस फल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 1 कप स्ट्राॅबेरी में करीब 50 कैलोरीज होती हैं। स्ट्रॉबेरी में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। स्ट्रॉबेरी मिल्क पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है क्योंकि स्ट्रॉबेरी एक विटामिन-सी रिच फ्रूट है। स्ट्रॉबेरी मिल्क बनाने का तरीका आसान है-
- स्ट्रॉबेरी के 3 टुकड़ों को डालकर मिक्सी में डालें।
- अब इसमें 1 कप दूध डालें।
- मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और स्ट्रॉबेरी मिल्क तैयार है।
- नाश्ते में इस ड्रिंक का सेवन करें।
2. इलायची मिल्क- Elaichi Milk Benefits in Hindi
इलायची में विटामिन-सी पाया जाता है। इससे बनने वाले दूध का सेवन करने से शरीर को एलर्जी से सुरक्षा मिलती है। इलायची का दूध शरीर के लिए एंटीसेप्टिक का काम करता है। यह शरीर में मौजूद इन्फेक्शन जैसे सर्दी-जुकाम से लड़ने में शरीर की मदद करता है। इलायची में कैल्शियम, पोटेशियम, नियासिन, रिबोफाल्विन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मी में हाई बीपी की समस्या को दूर करने के लिए भी इलायची वाले दूध को पीना फायदेमंद होता है। इलायची का दूध बनाने के लिए-
- 2 से 3 इलायची को छील लें और दानों को मिक्सी में डाल दें।
- अब ठंडा दूध मिलाएं।
- मिठास के लिए फलों के कुछ टुकड़े डाल सकते हैं।
- मिश्रण को ब्लेंड करके ग्लास में निकालकर पिएं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में पिएं ये हेल्दी मिल्कशेक, तेज धूप और लू से होने वाली परेशानियों से होगा बचाव
3. मैंगो शेक- Mango Shake Benefits

आम में विटामिन-सी पाया जाता है। आम से बनने वाली ड्रिंक यानी मैंगो शेक को पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। गर्मी के दिनों में कई घरों में मैंगो शेक बनता है। शरीर के लिए मैंगो शेक के फायदे (Mango Shake Benefits) अनेक हैं। गर्मी में पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए मैंगो शेक का सेवन फायदेमंद होता है। इसे पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है क्योंकि आम फाइबर का अच्छा स्रोत है। 1 आम में करीब 200 कैलोरीज होती हैं। 1 गिलास ड्रिंक बनाने के लिए आधा आम काफी है। मैंगो शेक बनाने के लिए-
- आधा आम को काटकर मिक्सी में डालें।
- आम के साथ दूध को मिलाएं।
- इस ड्रिंक में चीनी का इस्तेमाल न करें।
- आम की नेचुरल मिठास के साथ चीनी का सेवन करेंगे, तो शरीर में कैलोरीज बढ़ जाएंगी।
इन तीन ड्रिंक्स का सेवन करने से आपके शरीर को ठंडक भी मिलेगी और इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version