गर्मियों के दिनों में लोग प्यास बुझाने के लिए अनहेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, इन ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर में एक्सट्रा शुगर जाती है और मोटापा तो बढ़ता ही है साथ ही सेहत के लिए भी ये सारी ड्रिक्स अनहेल्दी होती हैं और इनसे शरीर को हाइड्रेशन भी नहीं मिलता। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए आपको हेल्दी ड्रिंक का सेवन करना चाहिए और ऐसी ही एक ड्रिंक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम खरबूजे से बनने वाले मिल्कशेक के फायदे और रेसिपी जानेंगे, खरबूजा तो आप सभी ने खाया होगा, गर्मियों में ठंडक पहुंचाने और लू से बचने के लिए खरबूजे का सेवन फायदेमंद माना जाता है और अन्य फायदों के बारे में आप आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के वेलनेस डाइट क्लीनिक की डायटीशियन डॉ स्मिता सिंह से बात की।
खरबूजा मिल्क शेक बनाने का तरीका (Muskmelon milk shake in hindi)
सामग्री: खरबूजा मिल्कशेक बनाने के लिए आपको इलायची पाउडर, पानी, दूध, मिंट लीफ, खरबूजा आदि की जरूरत होगी।
विधि:
आप गर्मी के दिनों में एनर्जी ड्रिंक के तौर पर खरबूजा मिल्कशेक का सेवन कर सकते हैं। खरबूजा मिल्कशेक का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और शरीर में एनर्जी भी मिलती है। कैलोरीज की बात करें तो एक फुल गिलास स्किम्ड मेलन मिल्कशेक में करीब 100 कैलोरीज हो सकती हैं। आप भी खरबूजा मिल्कशेक की रेसिपी जान लें-
- खरबूजा मिल्क शेक बनाने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले खरबूजे को धोने के बाद उसे छील लें।
- खरबूजा छीलने के बाद आप उसके बीज निकालकर, खरबूजे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप मिक्सी जार में खरबूजे का पीस डालें ओर उसमें दूध मिला लें।
- अब आप मिक्सी में इलायची पाउडर अच्छी तरह से मिला लें।
- जब खरबूजा और दूध आपस में मिक्स हो जाए तो उसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी को एक और बार चला लें।
- खरबूजे का मिल्कशेक तैयार है, आप ऊपर से इसमें मिंट की पत्ती लगाकर सजा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 7 देसी आहार जो विदेशी सुपरफूड्स से हैं ज्यादा हेल्दी, डाइट में करें शामिल
खरबूजा मिल्कशेक पीने के फायदे (Muskmelon milk shake benefits in hindi)
खरबूजा मिल्कशेक पीने के कई फायदे होते हैं, जानते हैं आगे-
- खरबूजा मिल्कशेक की बात करें तो डॉक्टर गर्मी के दिनों में पानी की कमी को दूर करने के लिए फलों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।
- खरबूजे में फाइबर पाया जाता है, इससे गट को क्लीन रखने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद मिलती है।
- अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस शेक का सेवन सुबह ब्रेकफास्ट के समय कर सकते हैं, ये आपके लिए एनर्जी ड्रिंक का भी काम करेगा।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे तनाव कम होता है और आपको चिड़चिड़ापन और गुस्से जैसे लक्षणों का सामना नहीं पड़ता।
- हमारी इम्यूनिटी के लिए भी खरबूजे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। खरबूजे में विटामिन सी पाया जाता है, इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आपको गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए।
- खरबूजे की तासीर ठंडी होती है, लू जैसी समस्या से बचने के लिए आप गर्मी के दिनों में हेल्दी मिल्कशेक का सेवन कर सकते हैं। खरबूजे का ज्यादा सेवन करने से शरीर में एलर्जी भी हो सकती है इसलिए अगर आपको खरबूजा सूट नहीं कर रहा है तो उसका सेवन अवॉइड करें।
- गर्भवती महिलाएं हीट स्ट्रोक से बचाव करने के लिए खरबूजा मिल्कशेक का सेवन कर सकती हैं। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण आपको रात में इसका सेवन अवॉइड करना चाहिए।
खरबूजा मिल्कशेक का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं बस आपको इसकी सीमित मात्रा का सेवन करना चाहिए, इसके अलावा आप खरबूजा मिल्कशेक बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल न करें क्योंकि खरबूजे में नैचुरल मिठास होती है।