
पीरियड्स आना महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। जिससे महिला को गुजरना पड़ता है। लेकिन कई बार कुछ लड़कियों में पीरियड्स की शुरूआत समय से पहले ही हो जाते हैं। जो कई बार स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। हाल ही में जर्नल बीएमजे न्यूट्रीशन प्रिवेंशन एंड हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक 13 साल या फिर उससे पहले की उम्र में अगर पीरियड्स आने लगते हैं तो इससे स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।
बढ़ सकता है डायबिटीज और स्ट्रोक का जोखिम?
शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर 13 साल से पहले ही पीरियड्स आने की शुरुआत हो जाती है तो ऐसे में डायबिटीज और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसी महिलाओं में मिडलाइफ में टाइप 2 डायबिटीज होने की आशंका बढ़ जाती है। स्टडी के मुताबिक 10 साल या उससे कम वाली महिलाओं में यह जोखिम 10 प्रतिशत तक रहता है। वहीं 11 साल से उपर की लड़कियों में यह खतरा 14 प्रतिशत तक रहता है।

17,377 लोगों पर की गई स्टडी
स्टडी में कुल 17,377 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें 20 से 65 साल की महिलाएं शामिल थीं। कुछ समय तक चली इस स्टडी के मुताबिक जिन महिलाओं को 10 से 15 साल के बीच में पहली बार पीरियड्स आए थे, उनमें से 10 प्रतिशत महिलाएं यानि 17,377 प्रतिशत महिलाओं को आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज का शिकार होना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें - छोटी उम्र में पीरियड्स आने से बढ़ सकती है मेनोपॉज के दौरान परेशानियां, शोध में हुआ खुलासा
जल्दी पीरियड्स आने के कारण
- जल्दी पीरियड्स आने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- कई बार हार्मोन्स में बदलाव आने या फिर स्ट्रेस में रहने से भी जल्दी पीरियड्स आने की समस्या हो सकती है।
- खून पतला करने वाली दवाओं या फिर गर्भनिरोधक गोलियां खाने से भी ऐसा हो सकता है।
- अनहेल्दी खान-पान या फिर गलत रूटीन अपनाने से भी यह समस्या हो सकती है।
- कई बार थायराइड भी इस समस्या का कारण बन सकती है।
- डायबिटीज को कंट्रोल नहीं करने से भी पीरियड्स जल्दी आने का जोखिम हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version