Doctor Verified

कम उम्र में पीरियड्स शुरू होने के क्या कारण हो सकते ? डॉक्टर से जानें

कुछ लड़कियों को बेहद कम उम्र में ही पीरियड्स आने लगते हैं। यह एक तरह समस्या हो सकती है, जो लड़कियों के मानसिक विकास को बुरा असर डाल सकती है। इस लेख में जानते हैं कि जल्दी पीरियड्स आने के क्या कारण होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
कम उम्र में पीरियड्स शुरू होने के क्या कारण हो सकते ? डॉक्टर से जानें


Causes Of Early Menarche in Hindi: पीरियड्स आना (Menstruation) हर लड़की के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, यह उनके जीवन में यौवन की शुरुआत को दर्शाता है। आमतौर पर, पहली बार पीरियड्स (Menarche) 11 से 14 वर्ष की उम्र के बीच आते हैं, लेकिन आजकल कई लड़कियों में 11 वर्ष से भी कम उम्र में ही पीरियड्स शुरू हो रहे है, जिसे जल्दी माहवारी (Early Menarche) आना कहा जाता है। यह स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है क्योंकि यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक ग्रोथ को भी प्रभावित कर सकती है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि हम जल्दी माहवारी के कारण क्या हो सकते हैं और इसे रोकने के किन उपायों को अपनाना चाहिए।

लड़कियों में जल्दी पीरियड्स के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Early Menarche in Hindi

असंतुलित आहार और मोटापा

आजकल बच्चे अधिक जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और कैलोरी युक्त आहार का सेवन कर रहे हैं, जिससे मोटापा बढ़ रहा है। शरीर में मोटापे की अधिक मात्रा एस्ट्रोजन (Estrogen) हार्मोन के स्तर को बढ़ा सकती है, जो जल्दी माहवारी का कारण बन सकता है।

causes-of-early-menarche-in

हार्मोनल असंतुलन

कई बार हार्मोनल असंतुलन के कारण भी माहवारी जल्दी आ सकती है। हार्मोन का असंतुलन पर्यावरणीय कारणों, आनुवंशिक कारकों या जीवनशैली में बदलाव के कारण हो सकता है।

पर्यावरणीय प्रभाव

आधुनिक जीवनशैली और प्लास्टिक में मौजूद बिस्फेनॉल ए (Bisphenol A – BPA) जैसे केमिकल्स, जो खाद्य पदार्थों और पानी की बोतलों में पाए जाते हैं, हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं और जल्दी माहवारी का कारण बन सकते हैं।

तनाव और मानसिक दबाव

शिक्षा का बढ़ता दबाव, परिवार में समस्याएं या सामाजिक तनाव, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। मानसिक तनाव का असर हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) ग्रंथि पर पड़ता है, जो हार्मोनल बदलाव को नियंत्रित करता है और इससे जल्दी माहवारी आ सकती है।

आनुवंशिक कारण

यदि परिवार में किसी महिला को जल्दी माहवारी हुई है, तो अगली पीढ़ी की लड़कियों में भी यह समस्या देखने को मिल सकती है। आनुवंशिक कारक जल्दी माहवारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शारीरिक गतिविधियों की कमी

आजकल बच्चे शारीरिक गतिविधियों में कम भाग लेते हैं और अधिकतर समय मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर के सामने बिताते हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी से चयापचय (Metabolism) दर कम हो जाती है और मोटापा बढ़ता है, जो जल्दी माहवारी का कारण बन सकता है।

जल्दी माहवारी की रोकथाम के उपाय - Prevention Tips Of Early Menarche In Hindi

  • बच्चों को संतुलित और पोषणयुक्त आहार देना बेहद जरूरी है। उनके आहार में हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें।
  • बच्चों को खेलकूद और शारीरिक व्यायाम के लिए प्रेरित करें। नियमित रूप से व्यायाम करने से हार्मोन संतुलित रहते हैं और मोटापा नियंत्रित रहता है। योग और ध्यान (Meditation) भी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं।
  • बच्चों को प्लास्टिक की बोतलों और पैक्ड फूड के उपयोग से बचाएं। ताजे और जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाएं और सुनिश्चित करें कि वे केमिकल मुक्त भोजन का सेवन करें।
  • बच्चों में पढ़ाई या किसी अन्य कारण से होने वाले तनाव को कम करने के लिए परिवार के सदस्यों को उनका समर्थन करना चाहिए। उनके साथ खुलकर बात करें, सकारात्मक वातावरण बनाएं और उन्हें पर्याप्त आराम करने दें।

इसे भी पढ़ें: दो सप्ताह में पीरियड्स आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

कम उम्र में पीरियड्स आना एक गंभीर विषय है, जो कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसका प्रमुख कारण बदलती जीवनशैली, असंतुलित आहार, पर्यावरणीय प्रभाव और तनाव है। हालांकि, उचित आहार, व्यायाम, तनाव प्रबंधन और पर्यावरणीय कारकों पर ध्यान देकर इसे रोका जा सकता है।

Read Next

Breast Size Tips: प्रेग्नेंसी के बाद ढीले स्तनों की समस्या न हो, इसके लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version