Doctor Verified

Women's Day: मेनोपॉज से जुड़े 5 पॉपुलर मिथक (भ्रामक बातें) और उनकी सच्चाई

महिलाओं में 40 से 50 साल की उम्र में मेनोपॉज की स्थिति होती है, जानें मेनोपॉज से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Women's Day: मेनोपॉज से जुड़े 5 पॉपुलर मिथक (भ्रामक बातें) और उनकी सच्चाई

महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ-साथ कई बदलाव होते हैं। शरीर में होने वाले इन बदलाव के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। लगभग 45 से 50 साल की उम्र में महिलाओं को मेनोपॉज (Menopause in Hindi) का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं और इसके कारण शरीर में तमाम तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। दुनियाभर में महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके अच्छे जीवन को लेकर जागरूकता फैलाने और मानव जीवन में महिलाओं के योगदान को प्रेरित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज हम आपको महिलाओं की सेहत से जुड़े एक ऐसे विषय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको लेकर महिलाओं में जागरूकता की कमी देखी जाती है। महिलाएं अक्सर मेनोपॉज को लेकर कंफ्यूज रहती हैं और इससे जुड़ी भ्रामक बातों पर विश्वास कर लेती हैं। आइये विस्तार से जानते हैं महिलाओं में मेनोपॉज से जुड़ी कुछ भ्रामक बातें और उनकी सच्चाई के बारे में।

मेनोपॉज से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई (Menopause Myths And Facts in Hindi)

Menopause-Myths

मेनोपॉज को हिंदी में रजोनिवृत्ति कहा जाता है। रजोनिवृत्ति (मीनोपॉज) के दौरान महिला के पीरियड्स प्राकृतिक रुप से बंद हो जाते हैं। मीनोपॉज के बाद महिलाएं संतान को जन्म देने में असमर्थ हो जाती हैं अर्थात इस अवस्था के बाद महिलाएं बच्चे नहीं पैदा कर सकती हैं। इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में बहुत सारे शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तन आते हैं। जानकारी की कमी की वजह से महिलाएं अक्सर इससे जुड़े मिथक पर आंख मूंदकर विश्वास कर लेती हैं। स्टार हॉस्पिटल की डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक मेनोपॉज से जुड़े 7 प्रमुख भ्रामक बातें और उनकी सच्चाई इस प्रकार हैं।

इसे भी पढ़ें : मेनोपॉज के ऐसे लक्षण जिन्हें जानकर हो जाएंगी हैरान, जानें स्वस्थ रहने के ये 4 तरीके

1. मेनोपॉज में पीरियड्स अचानक से बंद हो जाते हैं

महिलाओं में अक्सर ये भ्रम रहता है की मेनोपॉज के दौरान पीरियड्स एकदम से बंद हो जाते हैं। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है यह सिर्फ एक भ्रम है। दरअसल मेनोपॉज एक प्रोसेस है जिसमें धीरे-धीरे पीरियड्स आना बंद होते हैं। इस दौरान एकदम से पीरियड्स कुछ महिलाओं में बंद हो सकते हैं लेकिन इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

2. मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश की समस्या होती है

महिलाओं में यह आम धारणा है की मेनोपॉज के दौरान हर महिला को हॉट फ्लैश की समस्या होती है लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेनोपॉज के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव की वजह से हॉट फ्लैश हो सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं है की हर महिला को मेनोपॉज के दौरान इस समस्या का सामना करना पड़े।

इसे भी पढ़ें : मीनोपॉज (रजोनिवृत्ति) में महिलाएं कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल? डॉक्टर चंचल शर्मा से जानें जरूरी टिप्स

Menopause-Myths

3. मेनोपॉज का इलाज किया जाता है

दरअसल शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से मेनोपॉज की प्रक्रिया से हर महिला को गुजरना पड़ता है। यह कोई बीमारी नहीं है जिसका इलाज किया जाना चाहिए। यह सामान्य रूप से हर महिला में होने वाली एक स्थिति है जिसमें मेनोपॉज के दौरान समस्याओं को दूर करने के लिए इलाज की जरूरत पड़ सकती है।

4. मेनोपॉज के दौरान आप गर्भवती नहीं हो सकती

मेनोपॉज से जुड़े कुछ पॉपुलर मिथक में से एक मिथक यह है की इस दौरान महिला गर्भवती नहीं हो सकती है। इसके उलट सच्चाई यह है की प्रीमेनोपॉज या मेनोपॉज के दौरान महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। इस दौरान आपका मासिक धर्म यानि पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। लेकिन यह भी जरूरी नहीं है की मेनोपॉज के दौरान हर महिला गर्भवती हो।

5. मेनोपॉज के बाद महिलाओं की सेक्स लाइफ खत्म हो जाती है

महिलाओं में मेनोपॉज को लेकर अक्सर यह भ्रम रहता है की इसकी वजह से महिलाओं की सेक्स लाइफ एकदम से खत्म हो जाती है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। मेनोपॉज के बाद आप कुछ चीजों का ध्यान रखने से इस समस्या से बच सकती हैं। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : महिलाएं कैसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल? कैसे पहचानें आपको स्ट्रेस या डिप्रेशन है? जानें डॉक्टर से

हमें उम्मीद है की मेनोपॉज से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई पर आधारित यह लेख आपको पसंद आया होगा। इससे जुडी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं।

(All Image Source - Freepik.com) 

 

Read Next

Women's Day Special: ज्यादातर महिलाओं में होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी, जानें इससे होने वाली समस्याएं

Disclaimer