क्या महिलाएं मेनोपॉज के दौरान प्रेगनेंट हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें इसके कितने चांस हैं

मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) की प्रक्रिया 45-50 की उम्र के बाद शुरू हो जाती है। क्या इस दौरान भी महिलाएं प्रेगनेंट हो सकती हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या महिलाएं मेनोपॉज के दौरान प्रेगनेंट हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें इसके कितने चांस हैं


महिला अपने जीवन में फर्टिलिटी काल (Fertility Period) के दौरान किसी भी समय गर्भवती हो सकती है। हालांकि गर्भवती होने की संभावना 35 साल की उम्र के बाद कम होने लग जाती है। जब महिला 40 साल की हो जाती है तो उसमें पेरीमेनोपॉज के लक्षण दिखने लगते हैं। इसके कुछ सालों बाद ही मेनोपॉज जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। मेनोपॉज (Menopause) एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें महिला की फर्टिलिटी बिलकुल ही खत्म हो जाती है। लेकिन आपने भी सुना होगा कि कुछ महिलाएं 50-55 की उम्र के बाद भी गर्भवती हो जाती हैं। तो सवाल ये उठता है कि क्या महिलाएं मेनोपॉज के दौरान भी गर्भवती हो सकती हैं? हर महिला के मन में इस प्रकार के सवाल आना बहुत आम है।

इंदिरा आईवीएफ हास्पिटल की आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ.सागरिका अग्रवाल के मुताबिक इस सवाल का जवाब अगर एक शब्द में दें तो इसका उत्तर है हां। हालांकि इसके चांस बहुत अधिक नहीं होते हैं। दरअसल मेनोपॉज या प्री-मेनोपॉज के दौरान आपके पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं या बंद हो जाते हैं। आपको बहुत से अन्य लक्षण भी देखने को मिलते हैं। इस समय भी आप ओवुलेट करती हैं जिससे प्रेग्नेंसी संभव तो हो सकती है।

 

पेरीमेनोपॉज में प्रेग्नेंसी कैसे होती है (Perimenopause and Pregnancy)

पेरिमेनोपॉज की स्टेज में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। परंतु फिर भी आपकी ओवरी मैच्योर और हेल्दी अंडे (एग्स) रिलीज करने में समर्थ होती है। अगर यह मैच्योर अंडा (Egg) स्पर्म के साथ फर्टिलाइज हो जाता है तो आप गर्भ धारण (Conceive) कर लेती हैं। छाती का अकड़न और योनी डिस्चार्ज का रंग सफेद होने जैसे लक्षण आपको ओवुलेशन के लक्षण जानने में मदद कर सकते हैं। अगर आप और आपके पार्टनर ओवुलेशन के दौरान या उसके कुछ दिन पहले सेक्सुअल इंटरकोर्स करते हैं तो इससे गर्भ धारण होने की संभावना काफी अधिक बढ़ सकती है।

क्या आप मेनोपॉज के दौरान गर्भवती हो सकती हैं (Can You Get Pregnant During Menopause)

जब आप मेनोपॉज की स्टेज तक पहुंच जाती हैं तो आप ओवुलेशन करना बंद कर देती हैं और प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण करना असम्भव हो जाता है। हर महिला की मेनोपॉज की उम्र अलग अलग हो सकती है और यह 45 साल से शुरू हो कर 55 साल तक के बीच ही होती है।

इसे भी पढ़ें- कई तरह के होते हैं ओवेरियन सिस्ट (अंडाशय की रसौली), डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और जांच

आप कैसे जान सकती हैं कि आपकी फर्टिलिटी अभी भी बची हुई है (Are You Still Fertile)

पेरिमेनोपॉज एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल बहुत ही अनियमित हो जाती है। इस स्थिति में आप फर्टाइल हैं भी या नहीं यह जान पाना काफी कठिन हो जाता है। आपके शरीर के हार्मोन्स भी इस दौरान बदलते रहते हैं। तब यह पता कर पाना असंभव सा होता है कि आप इस अवस्था में फर्टाइल हैं या नहीं।

पेरिमेनोपॉज के दौरान इन तरीकों से हो सकती हैं आप गर्भवती (Pregnancy During Perimenopause)

ओवुलेशन के दौरान इंटर कोर्स करने से

आपको अपने ओवुलेशन के लक्षणों पर हमेशा एक पैनी नजर बना कर रखनी है। इसके कुछ लक्षण छाती में अकड़न आना और सफेद डिस्चार्ज, पेट फूल जाना, सेक्स ड्राइव बढ़ जाना आदि होते है । यह समय प्रेगनेंट होने के लिए सबसे बेस्ट होता है।

डाइट और एक्सरसाइज

अगर आप एक संतुलित और पौष्टिक आहार लेती हैं तो इससे भी प्राकृतिक रूप से कंसीव करने के चांस बढ़ जाते हैं। अपने आप को फिट और हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज भी करती रहें। इस समय आप जितना अपने ऊपर फोकस कर सकती हैं और हेल्दी रख सकती हैं उतना करें।

इसे भी पढ़ें- कई तरह के होते हैं ओवेरियन सिस्ट (अंडाशय की रसौली), डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और जांच

पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज के दौरान जोखिम की संभावनाएं (Risk Of Pregnancy During Menopause)

  • 35 साल से अधिक उम्र के बाद गर्भ धारण करना थोड़ा मुश्किल और मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
  • आईवीएफ पद्धति से आप गर्भधारण कर सकती हैं। लेकिन समय से पहले प्रसव, जन्म के समय बच्चे का कम वजन या अन्य प्रसव से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
  • उच्च रक्तचाप की वजह से फ्री इक्लैंपशिया हो सकता है
  • गैस्टेशनल डायबिटीज हो सकती है
  • प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समस्या में प्लेसेंटा गर्भ में नीचे की ओर होता है।
  • प्लेसेंटल एब्डोमिनल जिसमें प्लेसेंटा गर्भ से अलग हो जाता है और भ्रूण का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता या स्टिलबर्थ या गर्भपात जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप पेरिमेनोपॉज के दौरान प्राकृतिक रूप से कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो आप आईवीएफ का प्रयोग कर सकती हैं। इस दौरान प्रेगनेंट होने में आईवीएफ काफी लाभदायक प्रक्रिया मानी जाती है जो आपको मां बनने का सुख प्रदान कर सकती है।

Read Next

प्रेगनेंसी रोकने के लिए आईयूडी (IUD) का इस्तेमाल कितना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Disclaimer