स्किन को बेदाग और खूबसूरत बनाए रखने के लिए ऐसे करें मरजोरम का इस्तेमाल, जानें सही तरीका

Marjoram Benefits For Skin: स्किन पर मरजोरम की पत्तियों का इस्तेमाल करने से कई परेशानियों को दूर करने में फायदा मिलता है, जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन को बेदाग और खूबसूरत बनाए रखने के लिए ऐसे करें मरजोरम का इस्तेमाल, जानें सही तरीका

Marjoram Benefits For Skin: स्किन को समस्याओं से मुक्त बनाए रखने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है। खानपान में गड़बड़ी, खराब पोषण और इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से भी स्किन से जुड़ी परेशानियां होती हैं। स्किन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए खानपान के साथ-साथ स्किन को प्रदूषण, धूल-मिट्टी और केमिकल्स से बचाना चाहिए। वैसे तो मार्केट में स्किन केयर के हजारों प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इन्हें बनाने में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कई तरह का नुकसान भी हो सकता है। केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह पर आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल स्किन को समस्याओं से मुक्त रखने के लिए कर सकते हैं। स्किन को बेहतर बनाने और परेशानियों को दूर करने के लिए मरजोरम का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्किन के लिए मरजोरम के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

स्किन के लिए मरजोरम के फायदे- Marjoram Benefits For Skin in Hindi

मरजोरम एक बहुत ही शक्तिशाली औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों और परेशानियों में किया जाता है। मरजोरम में एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर और आयरन समेत कई गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि तमाम तरह के कॉस्मेटिक को बनाने में भी मरजोरम का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल बॉडी लोशन, क्रीम, शेविंग जेल जैसी चीजों को बनाने में भी किया जाता है। मरजोरम का वैज्ञानिक नाम ओरिगैनम माइजोराना है और आम भाषा में इसे नॉटेड मरजोरम, ओरगेनो जैसे नामों से जाना जाता है।

Marjoram Benefits For Skin

इसे भी पढ़ें: बालों में ऐसे लगाएं मरजोरम की पत्तियां, दूर होंगी कई परेशानियां

स्किन पर मरजोरम का इस्तेमाल करने से ये फायदे मिलते हैं-

1. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद 

मरजोरम की पत्तियों के इस्तेमाल से ऑयली स्किन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद गुण चेहरे पर ऑयल का संतुलन बनाने और ऑयली स्किन से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. स्किन को बनाए सॉफ्ट

चेहरे को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए मरजोरम की पत्तियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। मरजोरम और जैतून के तेल से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन की चमक बढ़ती है और सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हार्ट से लेकर अस्थमा जैसी समस्याओं में रामबाण है मरजोरम, जानें इसके फायदे

3. स्किन को मॉइश्चराइज करे

मरजोरम की पत्तियों से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को पोषण मिलता है और स्किन का ग्लो बढ़ता है।

4. चेहरे को भीतर से साफ करे

स्किन पर मौजूद गंदगी की वजह से आपको एक्ने, पिंपल्स समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। स्किन से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मरजोरम से बने फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। ये स्किन को भीतर से साफ करने और ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. टैनिंग दूर करने के लिए फायदेमंद

मरजोरम की पत्तियों का फेस पैक लगाने से स्किन की टैनिंग दूर करने में फायदा मिलता है। इसमें एंटी टैनिंग गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को डी-टैन करने का काम करते हैं। इसके लिए आप सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर कैसे करें मरजोरम की पत्तियों का इस्तेमाल?

मरजोरम की पत्तियों से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन को बहुत फायदा मिलता है। आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मरजोरम की पत्तियों को साफ कर लें और इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे चेहरे और गर्दन की आसपास की स्किन पर अच्छी तरह लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

चेहरे के काले दाने कैसे हटाएं? जानें 5 उपाय, जिनसे त्वचा पर आएगा निखार

Disclaimer