Marjoram Benefits For Hair: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण बालों से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र में बाल सफेद होने से लेकर बाल झड़ने और दोमुहें बालों की समस्याएं अब आम हो गयी हैं। बालों को समस्याओं से बचाने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है। वैसे तो मार्केट में बालों को हेल्दी और समस्याओं से मुक्त रखने के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से आपको कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बालों को ग्रे होने, कमजोर होने और तमाम तरह के समस्याओं से बचाने के लिए मरजोरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बालों में मरजोरम का इस्तेमाल करने के फायदे और सही तरीका।
बालों में मरजोरम लगाने के फायदे- Marjoram Benefits For Hair in Hindi
आयुर्वेद में मरजोरम का इस्तेमाल बहुत ही शक्तिशाली जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। मरजोरम को ओरगेनो भी कहा जाता है और इका वैज्ञानिक नाम ओरिगैनम माइजोराना है। इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने से शरीर की कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है। हमारे देश में इसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। बालों में इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प इन्फेक्शन को दूर करने से लेकर बालों की कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: बालों में इस तरह लगाएं आंवला और एलोवेरा हेयर मास्क, मिलेंगे मजबूत और घने बाल
बालों में मरजोरम का इस्तेमाल करने से ये फायदे मिलते हैं-
1. स्कैल्प इन्फेक्शन में फायदेमंद
बालों और स्कैल्प में इन्फेक्शन होने पर मरजोरम का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। मरजोरम की पत्तियों में मौजूद गुण इन्फेक्शन को दूर करने और बालों को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा मरजोरम ऑयल का भी इस्तेमाल इन्फेक्शन से छुटकारा पाने में फायदेमंद माना जाता है।
2. बालों की ग्रोथ बढ़ाए
बालों में मरजोरम की पत्तियों से बने हेयर पैक का इस्तेमाल करने से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन समेत अन्य पोषक तत्व बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं।
3. डैंड्रफ से छुटकारा
बालों और स्कैल्प पर गंदगी जमा होने के कारण बालों में रूसी या डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मरजोरम की पत्तियों से बने पेस्ट का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसके अलावा डैंड्रफ दूर करने के लिए आप बालों में मरजोरम ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. बाल झड़ने की समस्या में फायदेमंद
आज के समय में कम उम्र से ही बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। मरजोरम में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद गुण शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं और एजिंग की वजह से होने वाली समस्याओं में मदद करते हैं।
5. बालों को सफेद होने से रोके
पोषण की कमी और आनुवांशिक कारणों की वजह से कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बालों में मरजोरम का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: बालों को धोने से पहले जरूर करें ये काम, बाल रहेंगे मजबूत और हेल्दी
बालों में मरजोरम की पत्तियों का पेस्ट लगाने से कई फायदे मिलते हैं। आप मरजोरम का हेयर मास्क और हेयर पैक दोनों बना सकते हैं। इसके अलावा बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मरजोरम के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)