Amla and Aloe Vera Hair Mask Benefits: बढ़ते प्रदूषण, खानपान में गड़बड़ी और सही ढंग से केयर न कर पाने की वजह से बालों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। आज के समय में कम उम्र में बाल झड़ना और बाल सफेद होने जैसी परेशानियां कॉमन हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए लोग कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। केमिकल से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान का खतरा भी रहता है। बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आपको प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इन चीजों के इस्तेमाल से आप घर पर आसानी से हेयर मास्क और हेयर पैक तैयार कर सकते हैं। बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप इस हेयर मास्क को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
आंवला और एलोवेरा का हेयर मास्क- Amla and Aloe Vera Hair Mask Benefits in Hindi
आंवला और एलोवेरा दोनों ही औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। इनका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई गंभीर बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने और समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आंवला का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आंवला से बने हेयर ऑयल का इस्तेमाल खूब किया जाता है। वहीं एलोवेरा का इस्तेमाल तमाम तरह के स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स को बनाने में किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों को रहता है हेयर फॉल का ज्यादा खतरा, जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स
बालों में एलोवेरा और आंवला से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से ये फायदे मिलते हैं-
टॉप स्टोरीज़
1. बालों की ग्रोथ बढ़ाए
एलोवेरा और आंवला से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती हैं। इनमें मौजूद गुण बालों को पोषण देने और जड़ से मजबूत बनाने का काम करते हैं। आप सप्ताह में दो से तीन बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए
बालों और स्कैल्प पर गंदगी जमा होने की वजह से डैंड्रफ या रूसी की समस्या होती है। बालों में मौजूद रूसी हेयर फॉल और ग्रे हेयर का कारण बनती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है।
3. बालों को शाइनी बनाने में मददगार
बालों को पर्याप्त पोषण न मिलने की वजह से इसका रंग फीका होने लगता है। पोषण की कमी के कारण ही कुछ लोगों को कम उम्र में सफेद बाल की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: बालों में लगाएं एलोवेरा और सरसों के तेल से बना हेयर मास्क, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
4. ड्राई हेयर की समस्या में फायदेमंद
ड्राई हेयर या बालों में सूखापन बहुत कॉमन समस्या है। सही ढंग से बालों की केयर न करने की वजह से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
5. हेयर फॉल कंट्रोल करने में मददगार
असंतुलित जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या आम हो गयी है। हर तीसरा व्यक्ति बाल झड़ने या हेयर फॉल की समस्या से परेशान है। बालों को टूटने से बचाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
कैसे बनाएं आंवला और एलोवेरा का हेयर मास्क?- How To Make Amla And Aloe Vera Hair Mask in Hindi
घर पर आसानी से आंवला और एलोवेरा हेयर मास्क बनाया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 आंवला लें और इसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें 3 से 4 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जरूरत पड़ने पर आप इसमें आंवला या सरसों का तेल भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से बालों और स्कैल्प पर लगाएं। लगाने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)