Doctor Verified

हार्ट से लेकर अस्थमा जैसी समस्याओं में रामबाण है मरजोरम, जानें इसके फायदे

Marjoram Health Benefits: मरजोरम एक प्राचीन और शक्तिशाली जड़ी-बूटी है, जानें इसके इस्तेमाल से मिलने वाले फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट से लेकर अस्थमा जैसी समस्याओं में रामबाण है मरजोरम, जानें इसके फायदे


Marjoram Health Benefits: भारत में पुराने जमाने से ही प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल इलाज और उपचार के लिए किया जा रहा है। आयुर्वेद में ऐसे हजारों जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक पौधों का जिक्र किया गया है, जिनके इस्तेमाल से शरीर की कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने में फायदा मिलता है। मरजोरम भी इन्हीं में से एक लोकप्रिय जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल सदियों से कई गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जा रहा है। आयुर्वेद मरजोरम को बहुत ही शक्तिशाली औषधि मानता है, इसका इस्तेमाल हार्ट से लेकर अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। मरजोरम का वैज्ञानिक नाम ओरिगैनम माइजोराना है और आम भाषा में इसे नॉटेड मरजोरम, ओरगेनो जैसे नामों से जाना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं मरजोरम के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

मरजोरम के इस्तेमाल से मिलने वाले फायदे- Marjoram Health Benefits in Hindi

मरजोरम एक जड़ी-बूटी है, जिसकी पत्तियों से लेकर बीज तक का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद गुण दस्त, सूजन, पेट और पाचन से जुड़ी समस्या, अस्थमा और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एसके पांडेय कहते हैं कि, "मरजोरम में प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, विटामिन ए, फाइबर समेत कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।" यही कारण है कि मरजोरम को हार्ट टॉनिक भी कहा जाता है।

Marjoram Health Benefits

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में थायराइड का इलाज कैसे किया जाता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

मरजोरम का इस्तेमाल करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. एंटी-ऑक्सीजन गुणों से भरपूर

मरजोरम टेरपेन जैसे दुर्लभ एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जिसका इस्तेमाल करने से कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं और एजिंग की वजह से होने वाली समस्याओं में मदद करते हैं।

2. सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन की समस्या में मरजोरम का इस्तेमाल करने से बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है।

3. हार्ट के लिए फायदेमंद

मरजोरम में बायोएक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट की कोशिकाओं और ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।

4. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

मरजोरम का इस्तेमाल हाई कोलेस्ट्रॉल या शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

5. पीरियड्स में फायदेमंद

पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। मरजोरम में मौजूद गुण हॉर्मोन बैलेंस करने और पीरियड्स में होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

कैसे करें मरजोरम का सेवन?- How To Use Marjoram in Hindi

मरजोरम का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। कुछ जगहों पर इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। इसके अलावा आप मरजोरम की पत्तियों को सुखाकर इनके काढ़े का सेवन कर सकते हैं। यही नहीं मरजोरम के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप बहुत ज्यादा या कम खाते हैं? जानें आयुर्वेद के अनुसार आपको कितना खाने की होती है जरूरत

किसी भी समस्या या परेशानी में इसका उपचार के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसकी डोज और सेवन के तरीके को खुद से डिसाइड न करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Varicose Veins: आयुर्वेद में वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसों) का इलाज कैसे किया जाता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer