छींक रोकने की वजह से फटी व्यक्ति की सांस की नली, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां छींक को रोकने की वजह से एक शख्स की सांस की नली फट गई। आइये जानते हैं पूरे मामले के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
छींक रोकने की वजह से फटी व्यक्ति की सांस की नली, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान


छींक आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कुछ लोग इसे लोगों के सामने आने पर शर्म भी महसूस करते हैं। जबकि यह कोई बीमारी या फिर किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं है। छींक को रोकना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा ही एक मामले ब्रिटेन से सामने आया है, जहां छींक को रोकने की वजह से एक शख्स की सांस की नली फट गई। आइये जानते हैं पूरे मामले के बारे में। 

क्या था पूरा मामला? 

दरअसल, हाल ही जर्नल बीएमजे द्वारा हुई एक केस स्टडी के मुताबिक ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने छींक को रोकने की कोशिश की, जिसकी वजह से उसकी सांस की नली में छेद हो गया। 34 वर्षीय इस व्यक्ति को कार चलाने के दौरान छींक आई, जिसके बाद उसने उंगली के जरिए नाक को दबा लिया। नाक को दबाने के बाद मुंह के अंदर प्रेशर बना, जिससे विंड पाइप में दो मिलीमीटर का छेद हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक यह दुनिया का ऐसा पहला मामला है। 

इसे भी पढ़ें - बार-बार छींक जैसे एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों से हैं परेशान तो, करें ये 5 योगासन

डॉक्टर भी रह गए हैरान 

बीएमजे में प्रकाशित इस केस स्टडी के मुताबिक सांस की नली फटने के बाद व्यक्ति दर्द के मारा छटपटाने लगा था, जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए थे। दरअसल, डॉक्टर इस बात से भी हैरान थे कि सांस की नली फटने के बाद भी व्यक्ति को खाना निगलने या फिर बातचीत करने में कठिनाई नहीं हो रही थी। हालांकि, इस दौरान उसकी गर्दन बुरी तरह से सूज गई थी और आवाज में भी थोड़ा बदलाव महसूस किया गया था। पीड़ित 5 हफ्तों में पूरी तरह से ठीक हो गया था। 

छींक रोकने के नुकसान 

  • छींक रोकना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। 
  • छींक रोकने से मुंह का प्रेशर कान के पर्दों तक पहुंच सकता है, जिससे कई बार कान के पर्दे भी फट सकते हैं। 
  • इससे मुंह के अंदर दबाव बनने लगता है, जिससे सांस लेने की नली में छेद हो सकता है। 
  • ऐसी स्थिति में कई बार प्रेशर होने की वजह से रक्त वाहिकाएं फटने की भी आशंका रहती है। 

Read Next

47 वर्षीय एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद की गई एंजियोप्लास्टी

Disclaimer