Makeup Hacks: मल्‍टीटास्‍कर बन सकता है आपका आईशैडो, इन 3 तरीकों से कर सकते हैं इस्‍तेमाल

Makeup Hacks: क्‍या आप जानते हैं कि आप अपने आईशैडो का और किस तरह मेकअप में इस्‍तेमाल कर सकते हैं? आइए यहां हम बताते हैं। 

Sheetal Bisht
Written by: Sheetal BishtUpdated at: Feb 05, 2020 17:09 IST
Makeup Hacks: मल्‍टीटास्‍कर बन सकता है आपका आईशैडो, इन 3 तरीकों से कर सकते हैं इस्‍तेमाल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

ये तो आप जानते ही होंगे कि आपकी वैनिटी में अधिकांश मेकअप प्रॉडक्‍ट मल्टीटास्कर हैं। जैसे कि आप अपनी लिपस्टिक को ही ले लीजिए, यह आप ब्लश के रूप में डबल ड्यूटी करती है। वहीं आपके एक ब्राउन ब्रो कलर का के रूप में भी काम कर सकती है। लेकिन आप अपने आईशैडो पैलेट को भी कई अलग तरह से इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह भी आपके मेकअप में डबल डयूटी कर सकता है। आपका आईशैडो पैलेट मल्टीटास्कर हो सकता है और कई तरीके के सौंदर्य प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जा सकता है। आइए यहां हम आपको आईशैडो पैलेट के 3 बेहतरीन मेकअप हैक्‍स बताते हैं। 

1. एक लिपस्टिक के रूप में

Eye shadow use as a lipstick

आप अपने आइशैडो पैलेट का इस्‍तेमाल एक लिपस्टिक के तौर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने पसंदीदा लिपस्टिक शेड को चुनें। अब आप अपने आईशैडो से एक मैट लिपस्टिक ग्‍लॉसी लिपस्टिक शेड पा सकते हैं। 

इसे भी पढें: बोरिंग लिप कलर छोड़ें और ट्राई करें ट्रेंडी ओम्ब्रे लिप मेकअप, मिलेगा ब्‍युटीफुल और हॉट लुक

  • इसके लिए सबसे पहले किसी छोटे कंटेनर में लिप बाम लें। 
  • अब आप इसमें अपनी पसंद के कुछ आईशैडो शेड्स मिलाएं और सुंदर सा लंबे समय तक चलने वाले लिप शेड पाएं। 
  • आप इसे अपने होठों पर लगाएं ये आपको ग्‍लॉसी लिप शेड देगा। 
  • अगर आप मैट लिपस्टिक चाहते हैं, तो इसे बनाने के लिए एक बेज या न्‍यूड शेड लें और इसे अपने लिप पर लगा लें। 

2. ब्रो पाउडर के रूप में

eye shadow use as a brow powder

आपके आईशैडो पैलेट में डार्क ब्राउन कलर का शेड एकदम सही ब्रो पाउडर बनाता है। आप अपने ब्रो ब्रश में मैट ब्राउन शेड लें और इस शेड को अपने आंखों पर लगाएं। यह आपको एक बेहतरीन लुक देने में मदद करेगा। ब्रो पाउडर के इस्‍तेमाल से आपकी भौंहें बड़ी हुई और अच्‍छी दिखती हैं। यह आपकी आइब्रो को एक डार्क कलर देगा, आप चाहें, तो इसका इस्‍तेमाल हल्‍की वैसलीन के साथ भी मिलाकर भी कर सकते हैं।

इसे भी पढें: ब्राउन लिप शेड बन रहा है लड़कियों की पहली पसंद, स्किन टोन के हिसाब से चुनें अपना ब्राउन लिप शेड

3. हाइलाइटर के रूप में

eye shadow as a highlighter

आप अपनी आईशैडो को एक हाइलाइटर के रूप में भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह आपको एक अच्‍छा लुक देने के साथ डबल टास्‍क करने में मदद करेगा। 

  • इसके लिए आप अपने मेकअप ब्रश में एक लाइट शेड या फिर अपनी पसंद या आईशैडो कलर से मैच होते शेड को लें। 
  • अब आप इसे अपने गालों पर लगाएं और मेकअप ब्रश से फैलाएं।  
  • आप ऐसा आईशैडो कलर ले सकते हैं, जो आपकी स्किन टोन से मैच होता हो या फिर एक या दो शेड का कॉम्‍बीनेशन बना सकते हैं।  
  • वैकल्पिक रूप से, आप इसे अपने फाउंडेशन के साथ शेड के साथ भी मिला सकते हैं।

Read More Article On Fashion and Beauty In Hindi 

Disclaimer