
आज के दौर में शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कई तरह के रोग होने लगे हैं। आज कम उम्र के लोगों को भी जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल, डाइट और लाइफस्टाइल में हुए बदलाव की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जोड़ों में दर्द होने पर व्यक्ति को चलने में परेशानी होने लगती है। इसके अलावा, कई बार जोड़ों का दर्द इतना बढ़ जाता है, जिसकी वजह से लोगों को पैरों में सूजन भी दिखाई देने लगती है। अर्थराइटिस भी जोड़ो में दर्द का एक मुख्य कारण बन सकता है। गंगा अस्पताल के हड्डियों के डॉक्टर नीरव सिंह से जानते हैं जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए कौन से तेल की मालिश करनी चाहिए।
जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए फायदेमंद है महुआ का तेल - Mahua Oil Benefits For Arthritis And Joint Pain In Hindi
मांसपेशियों की ऐंठन में आराम मिलना
महुआ के तेल से मसाज करने पर मांसपेशियों को ऐंठन दूर होती है। इसके अलावा त्वचा को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायक होता है। इस तेल की मसाज करने से जोड़ों का दर्द कम होता है और मूवमेंट बेहतर होता है।

सूजन कम होना
महुआ का तेल घुटनों की सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और घुटने के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही, सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है।
पोषण तत्व से भरपूर
इस तेल में कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम व फैटी एसिड जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तेल हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही अर्थराइटिस की वजह से होने वाली सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। इसकी मसाज से आपको जोड़ों में दर्द में राहत मिलती है।
मूवमेंट को बढ़ाएं
अर्थराइटिस के दर्द को दूर करने के लिए बाजार में वैसे तो कई तरह के तेल उपलब्ध हैं। लेकिन, आप महुआ के तेल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दर्द को दूर करने के लिए आप दिन में एक बार महुआ के तेल से प्रभावित हिस्से में मसाज कर सकते हैं।
महुआ के तेल का कैसे करें इस्तेमाल - How To Use Mahua Oil For Joint Pain in Hindi
- जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए आप करीब दो चम्मच महुआ का तेल लें।
 - इसके साथ, एक बाउल में करीब दो चम्मच सरसों का तेल मिला लें।
 - इस तेल को कुछ मिनटों के लिए आंच पर रखकर गुनगुना करें।
 - अब इस तेल को प्रभावित जोड़ों पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में बेहद धीमी गति से मसाज करें।
 - मसाज करते समय जोड़ों पर ज्यादा दबाव न डालें।
 - तेल से मसाज करने के बाद घुटने को किसी कपड़े से बांध दें।
 
इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों में हिप अर्थराइटिस होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा
यदि आपके घुटने या शरीर के अन्य हिस्से में दर्द या सूजन अधिक है, तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जोड़ों में दर्द के शुरूआती हल्के लक्षणों को कम करने के लिए आप मसाज कर सकते हैं। लेकिन, गंभीर लक्षण महसूस होने पर आप घरेलू उपाय न अपनाएं।
Read Next
पेट के निचले हिस्से में हो गए हैं रैशेज, तो जानें कारण और राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version