वजन घटाने के लिए इन दिनों इंटरनेट पर एक खास डाइट पॉपुलर हो रही है, जिसे जापान के डाइटीशियन हितोशी वातानेब ने डिजाइन किया है। इस डाइट में सुबह उठने के बाद आपको कुछ चीजों का पालन करना पड़ता है, जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है। दुनियाभर में लोग इस डाइट के दीवाने हो रहे हैं। इसका एक कारण यह है कि इस जापानी मॉर्निंग डाइट को फॉलो करना बहुत आसान है और इसके परिणाम बहुत अच्छे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है ये डाइट।
क्या है ये जापानी मॉर्निंग डाइट?
इस डाइट में सुबह के नाश्ते के पहले आपके 1 केला खाना है और फिर एक ग्लास गुनगुना पानी पीना है। इसके बाद आप सीधा दोपहर का खाना खाएं। केले में स्टार्च की मात्रा भरपूर होती है। ये एक खास तरह का स्टार्च होता है, जो वजन घटाने में फायदेमंद होता है। जब आप केला खाते हैं, तो ये छोटी आंत में घुलने के बजाय सीधे बड़ी आंत में जाता है। बड़ी आंत में पहुंचने के बाद केले से स्टार्च अलग होने लगता है। यहां आंत में पहले से मौजूद बैक्टीरिया इसे फैटी एसिड में बदल देते हैं। ये फैटी एसिड आपके सेल्स में पहुंचकर आपको पोषण देते हैं।
इसे भी पढ़ें:- नरगिस फाखरी ने घटाया 20 किलो वजन और 'वेट लॉस' के लिए फैंस को दी ये खास नसीहत
कैसे करें केले का सेवन?
इस डाइट को फॉलो करते समय आपको सुबह के नाश्ते में सिर्फ केला ही खाना है। अगर आपको ज्यादा भूख लगी है, तो पहला केला खाने के 20 मिनट बाद एक और केला खा सकते हैं। इस डाइट को फॉलो करने में शुरुआत में आपको दिन में भूख सताएगी, मगर जल्द ही आपको इसकी आदत हो जाएगी। केला सुपरफूड होता है इसलिए एक केले से आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिल जाते हैं। इस डाइट का सबसे जरूरी नियम यह है कि अपनी भूख से कम ही खाना खाएं। आप जितना सामान्य दिनों में खाते हैं, उसका 80% खाना ही खाएं।
जापानी मॉर्निंग डाइट में रखें इन 5 बातों का ख्याल
- लंच और डिनर में आप जो भी चाहे खाएं, मगर शाम के स्नैक्स में आपको सिर्फ फल खाने चाहिए।
- दिनभर गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा।
- केले में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए इस डाइट के दौरान आपको दूध पीने की जरूरत नहीं है।
- रात को 8 बजे से पहले ही रात का खाना खा लें। इसके बाद आपको कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
- आपको रोजाना कम से कम 7 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, वजन घटाना है तो डेली रूटीन में करें ये 6 बदलाव
केला क्यों है फायदेमंद?
- केला वजन घटाने में मददगार होता है।
- केला आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और पेट को देर तक भरा रखता है।
- केले को सुपर फूड और न्यूट्रीशन का पावर हाउस कहा जाता है।
- केले में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है।
- केला भूख को शांत करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।
Read More Articles On Weight Management in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version