वजन घटाने के लिए उपयुक्त आहार

बढ़ते वजन को काबू करने के लिए सिर्फ व्यायाम ही नहीं सही आहार का चुनाव करना भी जरूरी है। आहार में मौजूद फाइबर, प्रोटीन आदि की मदद से वजन घटाना आसान हो जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए उपयुक्त आहार


वजन घटाने के कार्यक्रम में आपके आहार का खासा महत्व होता है। आपके आहार में मौजूद कैलोरी किस प्रकार आपका वजन बढ़ा रही है, इसकी सही जानकारी आपको होनी चाहिए। केवल व्यायाम के जरिए वजन घटाना अधिक चुनौतीपूर्ण है। आहार और व्‍यायाम का सही मेल ही आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है।


weight loss foodखाने में मौजूद कैलोरी और वसा का अगर सही उपभोग न हो, तो आपका वजन बढ़ सकता है। हम दिन भर जो भी खाते-पीते हैं, उससे हमें जो कैलोरीज मिलती हैं। हमारे सही प्रकार से काम करते रहने के लिए कैलोरीज का होना बहुत जरूरी है। समस्‍या तब होती है, जब इनकी मात्रा हमारी जरूरत और खपत से अधिक हो जाती है। आवश्यकता से अधिक कैलोरी शरीर में जमा होकर वसा का रूप धारण कर लेती है। इसी अतिरिक्‍त कैलोरी से बचने के लिए हमें सही आहार का चुनाव करना जरूरी है। यह आहार ऐसा होना चाहिए जो हमें जरूरी पोषण भी दे। आइए जानें सही आहार की मदद से कैसे घटाएं वजन


ब्लैक बीन्स

ब्लैक बीन्‍स सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्‍छी होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपको ऊर्जा तो देता है, लेकिन साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है। आप चाहें तो ब्लैक बीन्स का सूप भी बना सकते हैं।


अखरोट और ओट्स

इसमें मौजूद ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। ओट्स में मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे आपकी पाचन क्रिया भी अच्‍छी रहती है साथ ही आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।


सफेद बीन सूप

सफेद बीन सूप वजन कम करने वाले डाइट का अहम हिस्सा है। इसमें शुगर, फैट और सोडियम काफी कम मात्रा में पाया जाता है। यह पौष्टिकता और स्‍वाद का अच्‍छा मेल होता है। इसे तैयार करना भी बहुत आसान है और इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।


ग्वार की फली

इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल शरीर की चर्बी को कम करने में मददगार साबित होता है। इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है।


ब्रोकली

शारीरिक रूप से फिट और वजन घटाने के लिए ब्रोकली का सेवन अवश्‍य करना चाहिए। ब्रोकली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसमें मौजूद फाइबर से मेटाबॉल्जिम में सुधार होता है जिससे वजन भी कम होता है।


अंडे का सफेद हिस्‍सा

अंडे में मौजूद अमीनो एसिड शरीर को मजबूत बनाते हैं। हर रोज नाशते में इसेक सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा, अंडे में विटामिन, एसिड और अन्‍य पोषक तत्‍व भी होते है। अंडे में सफेद हिस्‍से में वसा नहीं होता है जिससे बॉडी में फैट नहीं बढ़ता है।


तरल पदार्थ लें

आप चाहें तो भोजन के पहले या बाद में छाछ, लस्सी, दही व फ्रूट जूस का सेवन कर सकते हैं। दही, छाछ व ताजे फलों का रस आपके शरीर के लिए गुणकारी होता है। खट्टे फलों में नींबू का रस वजन कम करने में सहायक होता है।


स्‍प्राउट

इसमें फाइबर की काफी मात्रा में होता है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और पाचन प्रक्रिया भी अच्‍छी हो जाती है। फाइबर, शरीर से विषैले तत्‍वों को बाहर निकालने में मदद करते है और अतिरिक्‍त वसा भी कम करते है।

 

वजन घटाने के लिए सही आहार लेना उतना ही जरूरी है जितना व्यायाम। किसी भी आहार का चुनाव करने से पहले उस पर लिखे इंग्रीडेंट्स पढ़ना ना भूलें।

 

Read More Articles On Weight Loss In Hindi

Read Next

डाक्टर से पूछे बिना डाइटिंग की तो हो जाएंगे बीमार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version