पेट की चर्बी कम करती है ये 5 एक्‍सरसाइज, इससे ब्‍लड शुगर भी रहता है कंट्रोल

मधुमेह और बेली फैट से लड़ने के लिए कुछ खास तरह की व्यायाम की जरूरत होती है। यदि आप भी मधुमेह और बैली फैट से परेशान हैं तो व्यायाम  करना आपके लिए और भी जरूरी है। वैसे भी आज कल मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए कोरोनावायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक है। जानते हैं विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की चर्बी कम करती है ये 5 एक्‍सरसाइज, इससे ब्‍लड शुगर भी रहता है कंट्रोल


पेट की चर्बी (जिसे पेट, आंत या केंद्रीय वसा भी कहा जाता है) भी आपके शरीर की प्रतिरक्षा को कम करती है और आपका इंसुलिन आपकी प्रतिरक्षा और संवेदनशीलता को प्रभावित करता है। COVID-19 मामले मधुमेह वाले लोगों में अधिक गंभीर हो सकते हैं। इसलिए बेहतर ग्लाइसेमिक नियंत्रण कोरोनोवायरस संक्रमण की संभावना और गंभीरता को कम कर सकता है। आप निम्नलिखित व्यायाम को अपने डेली रूटीन में शामिल कर अपनी मधुमेह और बेली फैट दोनों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन व्यायामों के विषय में।

fitness

डंबल स्क्वाट (Dumbbell Squat to Overhead Press)

यह व्यायाम करने के लिए आपको डंबल की आवश्कता होगी। अपने दोनो हाथों में डंबल को लें व अपने दोनो पैरो को एक दूसरे से अलग अलग रखें। अर्थात् पैरों को खोल लें। अपने हाथों को मोड़ें। आपकी कोहनी जमीन की तरफ होनी चाहिए। अब अपने हाथों से डंबल्स उठाने का अभ्यास करें। इसके साथ साथ आपको पैरो से स्क्वाट भी करना है। अपने घुटनों को आधे मोड़ लें और एक बार नीचे की तरफ जाएं और एक बार उपर की तरफ आएं। मानो आप किसी काल्पनिक कुर्सी पर उठ व बैठ रहे हों। 

रिवर्स लंज (Reverse Lunge to Single-Arm Cable Row)

इसके लिए आपको एक केबल मशीन की आवश्यकता होगी। जो आपको किसी भी जिम में आसानी से मिल जाएगी। आपको केबल मशीन के सामने बिल्कुल सीधा खड़ा हो जाना है। इसके बाद दोनों हाथों में केबल के हैंडल पकड़ने हैं। ध्यान रखें कि आप के हाथ बिल्कुल सीधे हों, मुड़े हुए न हो। अब धीरे धीरे उन हैंडल्स को खींच कर अपनी तरफ लाएं। इसके साथ साथ लंज भी करें। इसके लिए आपको एक बार एक पैर को दूसरे पैर के पीछे ले जाना होगा व फिर उसे उपर की ओर उठाना होगा। 

इसे भी पढ़ें: आनुवंशिक मोटापे से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं जॉगिंग और ये 6 एक्‍सरसाइज, वैज्ञानिकों ने किया दावा!

डेड लिफ्ट (Dead Lift)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको भार की आवश्कता होगी। आप जितना भार (वेट) उठा सकते हैं उतना लीजिए। शुरू में आपको अपने पैर व हिप्स एक दूसरे से अलग व खुले कर खड़े होना है। उसके बाद आपको भार अपने हाथों में लेना है। ध्यान रहे कि आपके हाथ आपकी जांघो के पास हो। अब धीरे धीरे उस भार को उठा कर उपर तक लेकर आएं और कोशिश करें कि आप उसे सिर के उपर ले जा सकें। इसके बाद दुबारा से इसे नीचे शुरुआती पोजिशन में ले आएं। 

पुश अप्स ( Push-up)

पुश अप्स के बारे में तो आप सभी ने ही सुना होगा। यह बेली फैट को कम करने के लिए एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इस को करने के लिए आपको पहले उल्टा लेट जाना है। अपने हाथों को कोहनी तक मोड़ लें और अपनी पूरी बॉडी का वजन अपने हाथों पर ही सहन करें। ध्यान रखें कि आपकी पूरी बॉडी एक सार हो और जमीन के समानांतर हो। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। फिर शुरुआती अवस्था में जाएं। 

इसे भी पढ़ें: वेट लिफ्टिंग की शुरुआत करने से पहले इन 5 टिप्स को जरूर अपनाएं, वर्कआउट होगा और भी बेहतर

माउंटेन क्लाइंबर

माउंटेन क्लाइंबर व्यायाम से हमारा मतलब किसी पहाड़ पर चढ़ना नहीं है, बल्कि पहाड़ पर चढ़ने जैसी  पोजीशन में आकर  पुश-अप्स लगाना है। इसमें  शरीर का पूरा वजन हाथ और पंजों पर रहता है। पहले एक पैर को आगे की तरफ मोड़ते हुए अपनी कोहनी छुएं फिर दूसरे पैर से भी ऐसा ही  दोहरायें।

Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi 

 

 

 

Read Next

आनुवंशिक मोटापे से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं जॉगिंग और ये 6 एक्‍सरसाइज, वैज्ञानिकों ने किया दावा!

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version