
Liver Detox Juice for Winters: आजकल की खराब होती लाइफस्टाइल, खानपान में जंक फूड, शराब और स्मोकिंग की वजह से लिवर की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। गलत खानपान की वजह से लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। लिवर से संबंधी बीमारियों से बचने के लिए इसको वक्त-वक्त पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। लिवर डिटॉक्स हो तो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इंसान लंबे वक्त तक सेहतमंद रहता है।
खासकर सर्दियों के मौसम में लिवर को डिटॉक्स न किया जाए तो ये कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं लिवर को डिटॉक्स करने वाले 4 जूस के बारे में। इन जूस को अपनी डाइट में शामिल करके आप लिवर को तेजी से डिटॉक्स (Liver Detox Karne Wale Juice) कर सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में जीरा पानी से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका
लिवर डिटॉक्स के लिए पिएं ये 4 जूस- Liver detox drinks
अंगूर का जूस
वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा की गई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अंगूर के जूस का सेवन करने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। अंगूर के जूस में नारिंगिन और नारिनजेनिन पाया जाता है, ये लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सर्दियों के मौसम में अंगूर के जूस का सेवन करने से ये लिवर के आसपास एक रक्षा कवच बनाने में मदद करते हैं, जिससे चोट और घाव से बचने में मदद मिलती है।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा का जूस लिवर ही नहीं पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में एलोवेरा के जूस का सेवन करने से ब्लड वेसेल्स से जमा कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है। ब्लड वेसेल्स सही होने से फैटी लिवर की समस्या नहीं होती है और लिवर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
इसे भी पढ़ेंः गुणों का खजाना है सफेद कद्दू (पेठा), जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान
चकोतरे का जूस
वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के अनुसार चकोतरे का जूस लिवर की सूजन को कम करके और लिवर की कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में चकोतरे का जूस पीने से लिवर के फैट को कम करने में मदद मिलती है। रिसर्च के मुताबिक सप्ताह में 2 बार चकोतरे का जूस पीने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
हरी सब्जियों का जूस
सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां बाजार में आती हैं। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप हरी सब्जियों के जूस का सेवन कर सकते हैं। हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ के जूस का सेवन करने से लिवर की गंदगी को खत्म करने में मदद मिलती है।
हल्दी का जूस
हल्दी के पोषक तत्व शरीर को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं। हल्दी में पर्याप्त मात्रा में करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि लिवर सेल्स को हेल्दी रखने और इसके कामकाज को तेज करने में मदद करता है।
Pic Credit: Freepik.com