Expert

हेल्‍दी ल‍िवर के ल‍िए फायदेमंद है ब्रोकली जूस, पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्‍याएं

ब्रोकली एक हरी सब्जी है, जो फूलगोभी के परिवार से है। इसका आकार भी फूलगोभी जैसा होता है और इसका जूस ल‍िवर के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्‍दी ल‍िवर के ल‍िए फायदेमंद है ब्रोकली जूस, पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्‍याएं

Broccoli Juice Benefits For Liver Health: ब्रोकली एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जो अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। ब्रोकली में व‍िटाम‍िन-सी, के, फाइबर, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, कैल्‍श‍ियम औश्र आयरन जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ब्रोकली का जूस लिवर के लिए फायदेमंद होता है और इसके सेवन से लिवर से जुड़ी कई समस्याएं कम हो सकती हैं। लिवर हमारे शरीर का मुख्‍य अंग है, जो हान‍िकारक टॉक्सिन्स को साफ करने, पाचन में मदद करने और शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। गलत खानपान, तनाव और अनियमित जीवनशैली से लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे लिवर संबंधित समस्याएं जैसे फैटी लिवर, सूजन, टॉक्सिन जमा होना और पाचन संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि ब्रोकली जूस कैसे लिवर की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और इसके क्‍या फायदे हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने द‍िल्‍ली के होली फैम‍िली हॉस्‍पि‍टल की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।

ब्रोकली जूस पीने से दूर होती हैं ल‍िवर की ये समस्‍याएं- Broccoli Juice Benefits For Liver Health

broccoli-juice-benefits

एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ब्रोकली जूस में ग्लूकोसाइनोलेट्स (Glucosinolates), एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और के होते हैं, जो लिवर से टॉक्सिन्स निकालने, सूजन कम करने और लिवर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अन्‍य फायदे इस प्रकार हैं-

  1. ब्रोकली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  2. ब्रोकली के जूस में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर ल‍िवर में फैट जमा होने से रोकता है। इससे फैटी ल‍िवर की समस्‍या दूर होती है।
  3. ब्रोकली में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  4. ब्रोकली में फाइबर होता है, इसका जूस पाचन को सुधारने में भी मदद करता है। जब पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है, तो लिवर पर दबाव कम होता है और यह अच्छी तरह काम कर सकता है।
  5. ब्रोकली के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे व‍िटाम‍िन-सी, ई, लिवर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के असर से बचाते हैं, जो लिवर के डैमेज का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान, लिवर बनेगा हेल्दी

ब्रोकली जूस कैसे बनाएं?- How to Make Broccoli Juice

  • ब्रोकली जूस बनाना आसान है।
  • एक कप ताजी ब्रोकली को काटकर अच्छे से धो लें।
  • इसे ब्लेंडर में डालें और इसमें एक कप पानी, आधा नींबू का रस और एक चुटकी काला नमक डालें।
  • इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें गाजर या सेब भी मिला सकते हैं।
  • जूस को छानकर पिएं, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके।
  • ब्रोकली जूस हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं। ताजे जूस में पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

ब्रोकली जूस को कब, कैसे और क‍ितनी बार प‍िएं?- How to Consume Broccoli Juice

  • ब्रोकली जूस को हफ्ते में 2-3 बार पीने से लिवर पर अच्छा असर देखा जा सकता है।
  • इसे सुबह खाली पेट पीना ज्‍यादा फायदेमंद होता है।
  • अगर आप इसे सुबह नहीं पी सकते हैं, तो इसे खाने से आधे घंटे पहले पी सकते हैं। इससे पाचन में मदद मिलती है और भूख भी कंट्रोल होती है।
  • हर बार एक छोटा गिलास (लगभग 150-200 मिली) पिएं। ज्‍यादा मात्रा में पीने से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
  • अगर आपको एसीडिटी या थायराइड की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। अगर आपको क्रूसि‍फेरस सब्जियों से एलर्जी है, तो ब्रोकली जूस न पिएं।

लिवर को स्वस्थ रखना हमारी सेहत के ल‍िए जरूरी है। ब्रोकली जूस के नियमित सेवन से लिवर की समस्याओं में सुधार देखा जा सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Study Link: https://www.aqpingredients.com/assets/food_1(2)297-312.pdf

Study Source: global science books

Read Next

कोर्टिसोल कम करने के लिए मॉर्निंग रूटीन और 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन

Disclaimer