
लिवर हमारे भोजन के पाचन और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आजकल की जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। खाने पीने की गलत आदतों की वजह से लिवर प्रभावित होता है और उसमें कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इन्हीं में से एक समस्या है लिवर में सूजन होना और लिवर का कमजोर होना। अगर सही समय से लिवर में सूजन या फैटी लिवर का इलाज न किया जाए तो ये लिवर कैंसर में बदल जाता है समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से लिवर की सूजन को कम किया जा सकता है और लिवर को मजबूत बनाया जा सकता है। आइये आपको बताते हैं इन नुस्खों के बारे में।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल विनेगर लिवर की सूजन को कम करने में काफी मददगार है। दरअसल लिवर के आसपास ढेर सारा फैट जमा हो जाने के कारण फैटी लिवर या लिवर के सूजन की समस्या हो जाती है। सेब का सिरका यानि एप्पल साइडर विनेगर लिवर के आसपास इक्ट्ठा इस फैट को कम करने में मदद करता है। इसके लिए खाना खाने से आधे घंटे पहले एक ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल विनेगर डालकर पी लें। अगर समस्या ज्यादा है तो इसे दिन में दो बार पियें। लिवर की सूजन ठीक हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:- इस तरह करें सेब के सिरके का प्रयोग, घटेगा मोटापा और दूर होंगे कई रोग
जामुन
जामुन लिवर के तमाम रोगों में बहुत फायदेमंद होता है और इसके सेवन से लिवर की शक्ति बढ़ती है और वो अपना काम ठीक से कर पाता है। लिवर के सूजन की समस्या होने पर जामुन के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल लें और पानी में मिलाकर पी लें। दो बार के प्रयोग से ही लिवर की सूजन और दर्द में राहत मिलेगी। इसके अलावा जामुन के सेवन से भी लिवर की सूजन कम हो जाती है।
मुलेठी
मुलेठी एक तरह का पौधा होता है जिसकी जड़ें स्वाद में मीठी होती हैं। इसकी जड़ों में तमाम औषधीय गुण होते हैं इसलिए ये आयुर्वेद में बहुत पुराने समय से इस्तेमाल की जा रही है। लिवर के सूजन की समस्या होने पर मुलेठी की सूखी जड़ों को पीसकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक ग्लास उबलते हुए पानी में एक चम्मच डालें और थोड़ी देर पकने दें। जब ये मिश्रण तीन चौथाई बचे तो इसे गुनगुना करके पी लें। लिवर के सूजन की समस्या ठीक हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:- फाइबरयुक्त इन 5 आहारों से कब्ज में मिलती है राहत, मल त्याग में नहीं होता दर्द
गाजर और पालक का जूस
गाजर और पालक का जूस भी लिवर के सूजन की समस्या में फायदेमंद होता है। इसके लिए पालक के कुछ पत्तों को और गाजर को छीलकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगा दें फिर इसे इसका जूस बनाकर इसे पिएं। इस जूस से पेट की तमाम समस्याएं भी ठीक होती हैं। पालक के जूस से खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और एनीमिया जैसे रोग दूर रहते हैं। गाजर का जूस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी भी लिवर की तमाम समस्याओं को ठीक करती है। लिवर की सूजन और दर्द में ग्रीन टी पीने से इसमें लाभ मिलता है क्योंकि इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो लिवर को ठीक करते हैं और बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। लेकिन ध्यान दीजिए कि ग्रीन टी का ज्यादा सेवन भी ठीक नहीं है और इससे एसिडिटी हो सकती है। इसलिए दिन में दो-तीन बार से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version