इस तरह करें सेब के सिरके का प्रयोग, घटेगा मोटापा और दूर होंगे कई रोग

विनेगर यानि सिरका प्राकृतिक तरीके से बनाया जाता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जिसके सेवन से हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इस तरह करें सेब के सिरके का प्रयोग, घटेगा मोटापा और दूर होंगे कई रोग


विनेगर यानि सिरका प्राकृतिक तरीके से बनाया जाता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जिसके सेवन से हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। विनेगर कई तरह के होते हैं, जैसे एप्पल साइडर विनेगर, बालसेमिक विनेगर, व्हाइट विनेगर आदि। इनमें से एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस सिरके का इस्तेमाल सलाद में भी करते हैं और कुछ लोग इसे सोने से पहले पीते भी हैं। ऐसा इसीलिए, क्योंकि इससे हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा इस सिरके का इस्तेमाल सौंदर्य बढ़ाने में भी किया जाता है। सेब का सिरका बहुत गुणकारी है और कई रोगों में फायदेमंद है। आइये आपको बताते हैं कि सेब के सिरके से आपको कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

मोटापा घटाता है ये सिरका

सेब का सिरका यानि एप्पल साइडर विनेगर आपका मोटापा घटाने में सक्षम है। इसे पीने से शरीर में फैट नहीं जमता और इसमें मौजूद पेक्टिन के चलते पेट भरा हुआ लगता है। रिसर्च के मुताबिक, सेब का सिरका पीने से कैलोरीज़ भी बर्न होता हैं। वजन कम करने के लिेए दो चम्मच सिरके को एक ग्लास गुनगुने पानी में मिलाकर पियें। चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला लें। इससे इसका टेस्ट भी बढ़ जाएगा और शहद भी फैट बर्न करने में सहायता करता है।

इसे भी पढ़ें:- पेट की मरोड़ से निजात दिलाते हैं ये आसान घरेलू नुस्खे

बैक्टीरिया को मारता है

सेब का सिरका पैथोजन्स के साथ-साथ कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया को मारकर हमारी रक्षा करता है। पेट के कीड़े मारने और पाचन सही करने के लिए सिरके का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से किया जा रहा है। विनेगर में प्रिजर्वेटिव गुण भी होते हैं इसलिए इसके प्रयोग से खाने वाली बहुत सारी चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड की वजह से बैक्टीरिया मर जाते हैं और उनकी संख्या भी नहीं बढ़ती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है

सेब का सिरका ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर रहता है, उनके लिए भी सेब का सिरका काफी लाभकारी है। सेब के सिरके के इस्तेमाल से टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा कम होता है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोज रात को सोने से पहले 2 चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर पियें। सेब का सिरका स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट के पाचन में सहायक होता है। इसमें एसिडिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ब्लड शुगर के लिए ये फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें:- आंखों की सूजन, दर्द और थकान को दूर करते हैं ये आसान घरेलू नुस्खे

गले की समस्याओं में

गले में होने वाली तमाम समस्याओं में भी सेब का सिरका फायदेमंद है। सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं इसलिए ये बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। गले में खराश, गले में इंफेक्शन, टॉन्सिल आदि का कारण गले में हानिकारक बैक्टीरिया का जमाव ही है। इन सभी समस्याओं में अगर आप रात को सोने से 1 घंटा पहले 1 चम्मच सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पियें और गरारा करें तो ये सभी समस्याएं ठीक हो जाएंगी। ये गले के दर्द में भी राहत दिलाता है।

पाचन ठीक करता है

सेब के सिरके में एसिडिक गुण होते हैं क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड पाया जाता है इसलिए ये पेट की समस्याओं को भी ठीक करता है। पेट में कब्ज, पेट दर्द, पेट में कीड़े, पेट में इंफेक्शन आदि सभी समस्याओं में सेब का सिरका फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिक्स कर लें। इसे रात को सोने से आधा घंटा पहले पिएं।

पैर का दर्द

सेब के सिरके में पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है इसलिए पैर के दर्द या जांघों के दर्द में भी इससे राहत मिलती है। इसके लिए रात को सोने से पहले 2 चम्मच सेब का सिरका गुनगुने पानी में मिलाएं और पी लें, पैरों के दर्द में आराम मिलेगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

आंखों की सूजन, दर्द और थकान को दूर करते हैं ये आसान घरेलू नुस्खे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version