Expert

फ्लेवोनॉइड से भरपूर 7 फूड्स जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर में है बहुत फायदेमंद

एक रिसर्च के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी दिक्कतों में फ्लेवोनॉइड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। जानें फ्लेवोनॉइड की प्रचुर मात्रा वाले फूड्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्लेवोनॉइड से भरपूर 7 फूड्स जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर में है बहुत फायदेमंद


असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से आज के समय में लाखों लोग ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक खानपान से जुड़ी आदतों में बदलाव कर आप इस समस्या पर काबू पा सकते हैं। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें तो गट बैक्टीरिया और फ्लेवोनॉइड से भरपूर फूड्स का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में बहुत फायदेमंद है और ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इस जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज की समस्या में फ्लेवोनॉइड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रिसर्च में कहा गया है कि हमारी आंत माइक्रोबायोम कार्डियोएक्टिव प्रभावों को बढ़ाने के लिए फ्लेवोनॉइड्स के चयापचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये आहार हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइये जानते हैं फ्लेवोनोइड से भरपूर इन खाद्य पदार्थों के बारे में।

फ्लेवोनॉइड क्या है? (What Are Flavonoids?)

फ्लेवोनॉइड मुख्य रूप से फल और सब्जियों में पाया जाने वाला खाद्य पदार्थ है जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड से भरपूर होता है। जब हम इनका सेवन करते हैं तो आंत में पाया जाने वाले बैक्टीरिया इन्हें तोड़ने में मदद करता है। मुख्यतः ये बेरी, सेब, डार्क चॉकलेट, टी आदि में पाया जाता है। फ्लेवोनॉइड के सेवन से गट बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं और ये कार्डियोएक्टिव तत्वों और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-म्यूटाजेनिक और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुणों से भरपूर फ्लेवोनॉइड हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकते हैं। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि थोसायनिन और कुछ फ्लेवोन और फ्लेवन-3-ओल यौगिक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं।

Flavonoid-Rich-Foods-To-Lower-Blood-Pressure

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : काला नमक या सेंधा नमक? जानें कौन सा नमक है सेहत के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद

फ्लेवोनॉइड से भरपूर ये फूड्स हैं हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद (Flavonoid Rich Foods To Lower High Blood Pressure)

फल और सब्जियों में मुख्य रूप से पाया जाने वाला फ्लेवोनॉइड हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है। हालांकि अभी इसके लेकर वैज्ञानिक और शोध कर रहे हैं। आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फ्लेवोनॉइड की प्रचुर मात्रा वाले इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

1. सेब (Apple)

सेब हर किसी का पसंदीदा फल होता है। सेब में प्रचुर मात्रा में फ्लेवोनॉइड पाए जाते हैं। सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल होता है। सेब के बारे में यह भी कहा जाता है कि एक सेब रोजाना खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन सेब का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है। सेब में फ्लेवोनॉइड के तीन अलग सब क्लास फ्लेवोनोल्स, फ्लेवोन और फ्लेवनॉल्स पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप संतुलित मात्रा में रोजाना इनका सेवन कर सकते हैं।

Flavonoid-Rich-Foods-To-Lower-Blood-Pressure

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : World Vegetarian Day 2021: शाकाहार से कम होता है कैंसर और हृदय रोगों का खतरा, जानें वेजिटेरियन रहने के फायदे

2. चाय (Tea)

चाय दुनिया में रोजाना इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे प्रमुख पेय है। चाय में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनॉइड पाए जाते हैं। इन फ्लेवोनॉइड्स का सेवन हार्ट हेल्थ में बहुत फायदेमंद होता है। दिल से जुड़ी बीमारियों में इन फ्लेवोनॉइड्स का सेवन इससे जुड़े खतरे को कम करने का काम करता है। चाय का संतुलित मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए। रोजाना अधिक मात्रा में चाय के सेवन से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में चाय के सेवन से पहले आपको चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए। फ्लेवोनॉइड के सेवन के लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी में उचित मात्रा में फ्लेवोनॉइड पाए जाते हैं।

Flavonoid-Rich-Foods-To-Lower-Blood-Pressure

(image source - freepik.com)

3. रेड कैबेज (Red Cabbage)

रेड कैबेज या लाल गोभी में फ्लेवोनॉइड की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा इसमें साइनाइडिंग, फेनोलिक्स भी पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए रेड कैबेज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन आपको हाई ब्लड प्रेशर से दूर रख सकता है और जो लोग पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं उन्हें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : कोलन (बड़ी आंत) की सफाई करने के 5 नैचुरल तरीके, जिनसे निकल जाएगी आंतों में जमा गंदगी

4. संतरा (Orange)

संतरा एक लोकप्रिय फल है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका रोजाना सेवन आपको कई समस्याओं से दूर रख सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 100 ग्राम संतरे में लगभग 19.6mg फ्लेवोनॉइड एग्लीकोन पाए जाते हैं। रोजाना ताजे संतरे का सेवन आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रख सकता है। संतरे में प्रचुर मात्रा में मौजूद फ्लेवोनॉइड हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

Flavonoid-Rich-Foods-To-Lower-Blood-Pressure

(image source - freepik.com)

5. स्ट्रॉबेरी (Strawberries)

अपने स्वाद के लिए लोकप्रिय स्ट्रॉबेरी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनॉइड एंथोसायनिन, कैटेचिन, क्वेरसेटिन और केम्पफेरोल भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये एंटीऑक्सिडेंट के रूप में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रिसर्च के मुताबिक रोजाना संतुलित मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दे सकता है। जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी है वे भी स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं।

6. प्याज (Onion)

प्याज का नियमित रूप से सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। प्याज में प्रचुर मात्रा में फ्लेवोनॉइड के साथ-साथ एंथोसायनिन और क्वेरसेटिन जैसे फ्लेवोनोल्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्याज का रोजाना सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए बहुत उपयोगी होता है।

Flavonoid-Rich-Foods-To-Lower-Blood-Pressure

(image source - freepik.com)

7. केल (Kale)

केल में भी फ्लेवोनॉइड प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। सेहत के लिए केल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह हरी पत्तेदार सब्जी फ्लेवोनॉइड के साथ-साथ तमाम फायदेमंद तत्वों का प्रमुख स्रोत है। आप हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं में केल का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : चॉकलेट पसंद है लेकिन वजन बढ़ने का है डर तो इन 6 तरीकों दूर करें क्रेविंग, नहीं होगा वेट गेन

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या में आपका हृदय धमनियों में सामान्य से अधिक रक्त पंप करता है। यह समस्या धीरे-धीरे विकसित होती है। आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर के मामले बहुत आम हैं। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपको हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसे समस्याओं के साथ किडनी के फेल होने का खतरा रहता है। इसके पीछे खानपान और आधुनिक जीवनशैली को प्रमुख कारण माना जाता है। ऊपर बताये गए फूड्स का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में बहुत फायदेमंद है। रिसर्च के मुताबिक इन खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में गट बैक्टीरिया अतिवे होते हैं जो कार्डियोएक्टिव तत्वों को कम करने में उपयोगी होते हैं। आप इन फूड्स का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित इस जर्नल को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

(main image source - freepik.com)

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए या नहीं? डायटीशियन से जानें इसके फायदे और खाने का सही समय

Disclaimer