दुबले-पतले लोग जल्दी होते हैं फैटी लिवर (Fatty Liver) का शिकार, वैज्ञानिकों ने बताई वजह

वैज्ञानिक बताते हैं कि अगर दुबले-पतले लोग खानपान की गलत आदतें अपनाते हैं, तो उनमें फैटी लिवर रोग (Fatty Liver Disease) होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। जानें फैटी लिवर रोग के लक्षण (Fatty Liver Symptoms) और कारणों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
दुबले-पतले लोग जल्दी होते हैं फैटी लिवर (Fatty Liver)  का शिकार, वैज्ञानिकों ने बताई वजह


फैटी लिवर एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लिवर के आसपास फैट जमा हो जाता है। अगर सही समय पर इलाज न किया जाए, तो फैटी लिवर धीरे-धीरे लिवर सिरोसिस और फिर लिवर कैंसर में बदल सकता है। लगातार फैट जमा होने के कारण लिवर का बाहरी हिस्सा मोटा हो जाता है और इसकी कोशिकाएं सख्त होने लगती हैं। लिवर की इस बीमारी को खतरनाक समझा जाता है। हालांकि फैटी लिवर का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है जो जंकफूड्स खाते हैं, कोल्ड ड्रिंक, सोडा या शराब पीते हैं और बहुत अधिक वसा वाले आहार खाते हैं। हाल में हुई एक रिसर्च बताती है कि फैटी लिवर की समस्या दुबले-पतले लोगों को ज्यादा जल्दी घेरती है। वैज्ञानिकों ने इस बात का कारण भी बताया है।

पतले लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर

आमतौर पर यही माना जाता है कि फैटी लिवर रोग के शिकार मोटे लोग ज्यादा होते हैं, क्योंकि उनके शरीर में एक्स्ट्रा फैट ज्यादा होता है। मगर हाल में हुई एक रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि पतले लोग फैटी लिवर रोग का शिकार कम होते हैं मगर यदि वो खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं, तो वे इस रोग की चपेट में मोटे लोगों की अपेक्षा जल्दी आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के Westmead Institute for Medical Research के प्रोफेसर Jacob George के अनुसार, "दुबले-पतले लोगों के शरीर का मेटाबॉलिज्म उनसे कमजोर होता है, जो अच्छी सेहत वाले होते हैं। यही कारण है कि उनके लिवर के आसपास फैट डिपॉजिट होने की संभावना ज्यादा होती है।"

इसे भी पढ़ें:- जानिये किन लोगों को होता है फैटी लिवर का ज्यादा खतरा और कैसे करेंगे बचाव

क्या है पतले लोगों में फैटी लिवर का कारण?

ये रिसर्च Journal of Hepatology में छापी गई है। इस रिसर्च में बताया गया है कि दुबले-पलते लोगों का लिवर कम मात्रा में बाइल जूस बनाता है, जिससे पाचन की क्रिया पर असर पड़ता है और फैट पूरी तरह पचते (Digest) नहीं हो पाते हैं। इसके कारण एक खास तरह का प्रोटीन भी बढ़ने लगता है जिसे फाइब्रोब्लास्ट ग्रोथ फैक्टर-19 (FGF19) कहते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोग दुबले-पतले होते हैं और इन्हें फैटी लिवर का खतरा ज्यादा होता है।

इसे भी पढ़ें:- दुबले और अंडरवेट लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं मूंगफली का हलवा, जानें इसके लाभ

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण (Symptoms of Fatty Liver)

  • थकान और कमजोरी
  • भूख कम लगना या खाना खाने का मन न करना
  • दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होना या पेट के बीच भारी लगना
  • पेट के बीच के हिस्से में धीरे या तेज दर्द की समस्या।
  • मतली और चक्कर आना
  • आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगना (पीलिया के लक्षण)

Read more articles on Health News in Hindi

 

Read Next

चेन्नई में मलेरिया के सबसे ज्यादा 71 फीसदी मामले, बढ़ते मामलों को रोकने के लिए विशेषज्ञों ने सुझाए तरीके

Disclaimer