त्वचा को हेल्दी और चमकदार रखने के लिए उसकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के कैमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए आप कोजिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोजिक एसिड फर्मेंटेड सॉस और राइस से बनने वाला एक कैमिकल है, जो त्वचा के लिए कई तरीकों से लाभकारी साबित होता है। आप चेहरे पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कोजिक एसिड के फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।
घर पर कैसे बनाएं कोजिक एसिड
- बाजार में मिलने वाले कैमिकल युक्त कोजिक एसिड खरीदने के बजाय आप घर में भी बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको 2 चम्मच फर्मेंटेड राइस वाटर लेना है साथ ही एक चम्मच ओट्स का आटा लें।
- अब आपको एक चम्मच मिल्क वाइटनर या फिर पाउडर लेना है।
- इसके बाद आपको इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर रख देना है।
- इसके लिए आपको इस घोल को कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए बनाकर छोड़ देना है।
- जब तक यह अच्छे से नहीं घुल जाए तब तक आपको
- अब चेहरे पर यह मास्क लगा लें, इसके बाद आपको 10 से 15 मिनट तक इंतजार करना है और फिर ठंडे या गुनगुने पानी से धोना है।
View this post on Instagram
कोजिक एसिड के फायदे
- कोजिक एसिड आपको अल्ट्रा वॉयलेट रेडिएशन से बचाने में प्रभावी साबित होती है।
- कोजिक एसिड लगाने से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है साथ ही त्वचा का ग्लो भी बढ़ता है।
- इस एसिड को लगाने से डार्क स्पॉट और एक्ने जैसी समस्या कम होती है।
- यह एसिड आपको सन डैमेज से बचाने के साथ ही साथ त्वचा पर होने वाले अन्य दाग-धब्बों से भी बचाता है।
- यह एसिड त्वचा पर होने वाले फंगी और बैक्टीरिया का भी सफाया करने में मदद करते हैं।
किसे नहीं करना चाहिए कोजिक एसिड का इस्तेमाल?
- यह एसिड त्वचा के लिए फायदेमंद जरूर होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
- अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो ऐसे में इसका उपयोग करने से बचें।
- इसे लगाने से कई बार सनबर्न जैसी समस्या भी हो सकती है।
- कुछ लोगों में यह डर्मेटाइटिस का भी कारण बन सकता है।