अक्सर ज्यादातर महिलाएं बाजार में बिकने वाली ब्रा और अपने आकार का गलत अंदाजा लगा लेती है, जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। गलत साइज की ब्रा का इस्तेमाल महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं गलत साइज के ब्रा के कारण उन्हें कई बार समाज में असहजता का अहसास भी होता है। गलत साइज के ब्रा से उनके टॉप या फिर सूट से अलग तरह की बनावट नजर आती है, जिसके कारण उन्हें लोगों के सामने शर्मसार भी होना पड़ सकता है। महिलाओं को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सही आकार और ब्रा के सही साइज की पहचान हो। ब्रा का गलत साइज महिलाओं में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी ब्रा के गलत साइज से होने वाली परेशानियों के बारे में नहीं जानती हैं, तो हम आपको इससे होने वाली कई परेशानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ब्रा का गलत साइज न कर दे आपको परेशान
छाती में होता है दर्द
जो महिलाएं अपनी ब्रेस्ट साइज से एक साइज कम की ब्रा पहनती हैं, क्या वास्तव में इन्हें इससे दर्द रहने की समस्या हो सकती है? क्या सच में टाइट ब्रा पहनने से चेस्ट पेन होता है? तो आपको बता दें कि हां, ऐसा हो सकता है। जाहिर है ब्रा लंबे समय तक आपकी छाती से चिपकी रहती है। अब हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह... कारण यह है कि ब्रा की स्ट्रैप ट्रिपेजियस मसल पर बांधी जाती है। ये मसल कंधे को गर्दन से जोड़ती है। इस मसल पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, तो महिलाओं के कंधे में दर्द होना शुरू हो जाता है। यह पेन फैलता हुआ आपकी छाती और गर्दन तक पहुंच जाता है।
इसे भी पढ़ेंः बच्चेदानी में गांठ से महिलाओं को हो सकती हैं कई परेशानियां, जानें इसके 4 शुरुआती संकेत
क्यों होता है ब्रा से चेस्ट पैन
हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं द्वारा टाइट ब्रा पहनने से सीने में मौजूद पेक्टोरल (pectoral) मसल्स पर दबाव बनता है, जिससे उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा लगातार होने से उन्हें चेस्ट पेन की भी शिकायत रह सकती है। ऐसे में टाइट ब्रा पहनने के बाद टाइटनेस की वजह से उलझन महसूस होना महिलाओं के लिए आम बात है।
इसे भी पढ़ेंः 35 से 40 की उम्र में बढ़ जाता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा, जानें इसके 5 शुरुआती संकेत
हुक गलत लगाने से भी हो सकती है समस्या
इसके अलावा कुछ और बातें हैं जिनसे पता चलता है कि आपने टाइट ब्रा पहनी है। जैसे टाइट ब्रा जब भी आप पहनते हैं, तो ब्रेस्ट का मांस आपके कप से ऊपर, साइड में या नीचे फैलता है। इससे आपकी ब्रेस्ट शेप में नजर नहीं आती है। इसके अलावा अगर आप अपनी ब्रा को सबसे आखिरी बवाले हुक से बांधती हैं, तो वह भी एक गलत संकेत हैं। बीच वाले हुक को सबसे कम्फ़र्टेबल माना जाता है।
Read More Articles On Women Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version