जानें क्‍यों अपनानी चाहिए ब्लेंडेड फ्रूट डाइट

ब्लेंडेंड फूड डाइट के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये लेख पढ़े। इसके फायदों के बारे में भी बताया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें क्‍यों अपनानी चाहिए ब्लेंडेड फ्रूट डाइट


ब्लेंडेड फूड डाइट का अर्थ एक तरह से लिक्विड के तौर पर आहारों का सेवन करना होता है। इसमें फल, सब्जी और नट्स आदि की स्मूदी को रूप में बनाकर सेवन कर सकते है। इसका सबसे ज्यादा फायदा समय की बचत होती है।कई बार इतना टाइम नहीं होता है कि खाने को आराम से बैठ कर खाया जा सकें। ऐसे में अगर ब्रेकफास्ट भी करना है और टाइम भी नहीं लगाना हो तो ब्लेंडेड डाइट लेना बेहतर होता है। इसको ना सिर्फ खुद के लिए बल्कि बच्चों के देना भी अच्छा होता है। वो बिना नखरे के इसे पी लेते है। इसको पीते पीते आप अन्य काम भी निपटा सकती है।  इससे होने वाले फायदों के बारे में पढ़े:-


किसी भी आहार को ब्लेंडेड करने के लिए आप उसमे पानी को मिलाते है, जो आपके ड्रिंक के जरिए आपके शरीर में पहुंच जाता है। ऐसे में ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही कई बार खाने की जल्दी मे चबाने की जगह हम निगल लेते है। अगर आपके साथ भी यहीं समस्या है तो आप ब्लेंडेड फूड डाइट को अपनाएं। ये आपके आहार को सहीं तरह से शरीर में पहुंचायेगा।

वैसे तो खाने के चबा चबा कर खाना ही अच्छा होता है। पर अगर आप ब्लेंडेड डाइट पर है तो आपके दांतों में खाना फंसने की समस्या नहीं होगी।इससे आपके दांत साफ रहेंगे। अगर घर के बुजुर्गों को दांतों से चबाने में कोई परेशानी है तो भी इसके जरिए आप उन्हें जरूरी पोषण दे सकती है।


इसमें कई तरह के फल, सब्जी, नट्स आदि का मिश्रण होता है, ऐसे में इसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। बच्चों और बूढ़ों को इससे जरूर पोषण तत्व मिल जाते है। बच्चों यहां तक कि बड़े बुजुर्गों आदि को भी कई बार हरी सब्जी खाना पंसद नहीं होता है। ऐसे में स्मूदी इन सब्जियों का कड़वापन कम कर देती है। ब्रोकली, पालक समेत हरी सब्जियों की स्मूदी पीना आसान होता है।

स्मूदी को पचाना आसान होता है। फाइबर से भरपूर होने के चलते ये पाचन शक्ति को बढ़ाता है। साथ ही ये शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसमें जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर में पहुंच जाते है। स्मूदी का सेवन वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।


हालांकि खाने को चबाना पाचन क्रिया को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है ऐसे में पूरे समय लिक्विड डाइट पर रहने की सलाह नहीं दी जाती है।

 

Image Source-Getty

Read More Article on Healthy Eating in Hindi.

Read Next

काले जामुन की आइसक्रीम बनाने की रेसिपी

Disclaimer