बुढ़ापा (Ageing) एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है जिसे रोका नहीं जा सकता है, लेकिन इसे स्वस्थ बनाया जा सकता है। स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का अर्थ है कि आप किसी पुरानी बीमारी, शारीरिक या मानसिक विकलांगता और कमजोर याददाश्त जैसी समस्या से मुक्त हों। हालांकि, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में त्वचा का झुर्रियों से मुक्त होना भी शामिल है; ये सब संभव है अगर हम अपने उम्र बढ़ने के साथ स्वस्थ आहार का पालन करें। हम जानते हैं कि नट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स या नट्स (Nuts) की बात करें तो महिलाओं के लिए अखरोट (Walnuts) ज्यादा फायदेमंद है। बढ़ती उम्र में अखरोट महिलाओं को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं।
इसमें कोई भी शक नहीं है कि अखरोट एक पौष्टिक भोजन है। अखरोट स्वस्थ वसा, फाइबर, विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। वास्तव में, अखरोट में वैज्ञानिकों की भी रुचि इतनी ज्यादा है कि पिछले 50 वर्षों से, वैज्ञानिकों और उद्योग के विशेषज्ञों ने अखरोट के नवीनतम शोध के बारे में चर्चा करने के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में एक मंच प्रदान किया गया है। हालांकि, अभी अध्ययन जारी है।
अखरोट क्या है?
अखरोट एक गोलाकार बीज वाले फल हैं, जो पेड़ में फलते हैं। ये स्वास्थ्यवर्धक वसा, प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। वे हृदय और हड्डी के स्वास्थ्य को बढ़ा सकते हैं और अन्य लाभों के अलावा वजन प्रबंधन में मदद कर सकते हैं। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि अखरोट एजिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं यह महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। इस बात का खुलासा वैज्ञानिकों ने भी किया है। यहां हम आपको अखरोट से महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में बताया जा रहा है।
महिलाओं में उम्र बढ़ने की जटिलताओं को कम करता है:
शोध के अनुसार, प्रतिदिन दो अखरोट का सेवन महिलाओं में हेल्दी एजिंग की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। 50 और 60 साल की महिलाओं को झुर्रियों से मुक्त त्वचा पाने के लिए रोजाना अखरोट खाना चाहिए। यह स्वस्थ रहने के लिए एक जरूरी आहार है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे को झुर्रियों और एजिंग से बचा सकते हैं ये 3 फेशियल एक्सरसाइज, जानें फायदे
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए है बेहतर:
उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार अखरोट वृद्ध महिलाओं में किसी भी जीर्ण रोग और याददाश्त में कमी के जोखिम को कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: घर पर बने शहद पैक से पाएं खुबसूरत त्वचा और कई स्किन प्राब्लम्स से छुटकारा
दिल की सेहत के लिए अच्छा है
हम उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोक नहीं सकते हैं, लेकिन सही भोजन की आदतें हमें फिट रखने के लिए कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोक सकती हैं। बुढ़ापे में हृदय की समस्याएं और मधुमेह काफी आम हैं। शोध में यह पाया गया है कि अखरोट हृदय रोगों और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
Read Next
Health Benefits Of Burans: दिल से लेकर लिवर को स्वस्थ रखता है पहाड़ी बुरांश का जूस, जानें 5 फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version