Anti-Aging Facial Exercises: चहरे को झुर्रियों और एजिंग से बचा सकते हैं ये 3 फेशियल एक्सरसाइज, जानें फायदे

शारीरिक रूप से सक्रिय होना केवल फिट रहने के बारे में नहीं है, यह झुर्रियों और चहरे की महीन रेखाओं कम करने में भी मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Anti-Aging Facial Exercises: चहरे को झुर्रियों और एजिंग से बचा सकते हैं ये 3 फेशियल एक्सरसाइज, जानें फायदे


चहरे को झुर्रियों और एजिंग से बचाने के लिए लोग अक्सर विभिन्न प्रकारों के क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ मॉइस्चराइजर और ब्यूटी ट्रीटमेंट भी हैं, जो एंटी-एजिंग प्रभाव का दावा करते हैं। ऐसे सौंदर्य उत्पादों के फायदे के साथ नुकसान भी हो सकते हैं। साथ ही, उनमें हानिकारक रसायन हो सकते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं ब्यूटी ट्रीटमेंट के स्वास्थ्य से जुड़े नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इन प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय घरेलू उपचार और एंटी-एजिंग व्यायाम अपनाएं। अब आप सोच रहे होंगे कि एंटी-एजिंग व्यायाम क्या होते हैं। तो आइए हम आपको बताएंगे कि  एंटी-एजिंग व्यायाम क्या है और इसे कैसे किया जाता है। 

एंटी-एजिंग फेशियल एक्सरसाइज क्या है? 

एंटी-एजिंग व्यायाम चेहरे से जुड़े व्यायाम होते हैं, जो आपके चहरे को युवा दिखने में मदद कर सकते हैं। ये एंटी-एजिंग चेहरे के व्यायाम को बोटॉक्स और सर्जरी के लिए एक नेचुरल विकल्प माना जाता है। कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स इन फेस वर्कआउट तकनीक को अपनाते हैं। विशेषज्ञ सप्ताह में छह बार 20 मिनट के लिए इन एंटी-एजिंग चेहरे के व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इस व्यायाम से चहरे का एक प्रकार से मसाज हो जाता है और हर टिशू में जान आ जाता है। वहीं जिन लोगों को चहर पर बहुत दाने या एक्ने से जुड़ी परेशानी होती है उनके लिए ये काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं जिन लोगों का चेहरा थका हुआ और डल दिखता है उनके लिए ये 20 मिनट का एक्सरसाइज काफी फायेदमंद हो सकता है।

insideantiagingexercise

इसे भी पढ़ें : चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के खर्चीले वैक्सिंग और थ्रेडिंग छोड़ें, घर पर बनाएं 3 नैचुरल उबटन

3 एंटी-एजिंग फेशियल एक्सरसाइज 

वी (V) एक्सरसाइज 

यह अभ्यास ड्रॉपिंग पलकों, आंखों के नीचे, आंखों के ऊपर और इसके आसपास के इलाके के लिए बहुत आरामदायक होता है। इसे करने के लिए अपनी मध्य उंगलियों को भौंहों के अंदरूनी कोने पर रखें। अब, भौंहों के बाहरी कोनों पर दबाव डालने के लिए तर्जनी का उपयोग करें। उंगलियां आपके चेहरे के दोनों तरफ एक वी शेप बनाएंगी। इसलिए भी इसे वी- शेप फेशियल एक्सरसाइज भी कहा जाता है। अब इस फेशियल एक्सरसाइज को करते हुए ऊपर की ओर देखें और वी शेप में ही मसाज करत रहें। लगातार 20 मिनट तक इसे करने के बाद फिर आराम करें। इस अभ्यास को छह बार दोहराएं। 10 सेकंड के लिए अपनी आंखें कसकर बंद करके इस एक्सरसाइज को समाप्त करें। आप चाहें, तो इस एक्सरसाइज को करते वक्त हाथों में क्रिम लगा लें या कोई मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर लें।

insidevexercise 

द स्माइल स्मूथ

यह गाल की रेखाओं को कम करने और त्वचा को शांत करने में मदद करेगा। आमतौर पर इसे चहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे करने के लिए आपको दांतों को होंठों से छिपाते हुए, व्यापक रूप से मुस्कुराना होता है। इस अभ्यास को छह बार दोहराएं। मुस्कुराहट के साथ ही एक तर्जनी को ठुड्डी पर रखें। धीरे से अपने सिर को पीछे झुकाएं। अब, जबड़े को ऊपर-नीचे करें। इसे लगातार करें और फिर आराम करें। इसे दिन में दो और बार दोहराएं। ये एक्सरसाइज आपके गालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

insidesmileexercise

इसे भी पढ़ें: Face Tanning: गर्मियां आते ही सताने लगा फेस टैनिंग का डर, आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे और पाएं साफ त्वचा

आइब्रो एक्सरसाइज

ये माथे की फाइन लाइनों को ठीक करने में मदद करता है। वहीं जिन लोगों के चहरे पर बहुत सारे फाइन लाइन्स होते हैं उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। उन्हें इसे दिन में कम से कम दो बार दस मिनट के लिए जरूर करना चाहिए। इसे करने के लिए दोनों हाथों को माथे पर अंदर की ओर रखें। भौंहों और हेयरलाइन के बीच की सारी उंगलियां बाहर फैलाएं। अब, हल्के दबाव को लागू करते हुए, उंगलियों को माथे से बाहर की ओर धीरे से घुमाएं। यह त्वचा को कसने में मदद करेगा। इस अभ्यास को 10 बार दोहराएं।

Watch Video: त्वचा को बुढ़ापे से कैसे रोक सकते हैं, जानें वीडियो में आसान तरीके

Read more articles on Skin-Care in Hindi

Read Next

Face Tanning: गर्मियां आते ही सताने लगा फेस टैनिंग का डर, आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे और पाएं साफ त्वचा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version