
क्या आप जानते हैं कि अम्बाडी की सब्जी आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। अगर नहीं, तो यहां आप रुजुता दिवेकर से जानें। हाल में रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक हरी पत्तेदार सब्जी की फोटो शेयर की है, जिसमें उसने इस हरी पत्तेदार सब्जी के फायदों के बारे में भी बताया है और साथ ही लिखा है कि इस सब्जी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप मानसून में भी खा सकती हैं। शायद इस सब्जी के बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आपको बता दें, इस हरी पत्तेदार सब्जी का नाम अम्बाडी है, जो कि आपकी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद है। आइए यहां जानिए अम्बाडी के फायदे।
जानें क्या है अम्बाडी?
अम्बाडी हरे और लाल तने वाली एक हरी सब्जी है, जो कि अम्बाडी हिबिस्कस परिवार से संबंधित है। यह एक जंगली सब्जी है, जो लगभग भारत के हर कोने में होती है। हां, मगर इसको अलग-अलग नामों से जाना जाता है। अम्बाडी इस सब्जी का मराठी नाम है। इसे सब्जी और अचार दोनों के रूप में खाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है ब्लैक क्विनोआ

अम्बाडी के फायदे
आइए यहां हम इस लाजवाब सब्जी अम्बाडी के सेवन के स्वास्थ्य लाभ आपको बताते हैं:
इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक
ऐसा माना जाता है कि अम्बाडी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। अम्बाडी में विटामिन सी होता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने और शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मददगार होता है।
फोलिक एसिड और आयरन का स्त्रोत
ऐसा माना जाता है कि अम्बाडी आयरन और फोलिक एसिड का एक अच्छा स्त्रोत है। रुजुता दिवेकर कहती हैं, यह आदिवासी महिलाओं के लिए आयरन और फोलिक एसिड का एक अच्छा स्त्रोत है। यह आयरन की गोली से भी ज्यादा असरदार है, जिसकी वजह से यह महिलाओं में एनीमिया के खतरे को कम करती है।

स्वस्थ पेट के लिए
अम्बाडी का सेवन करना आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें धीरे-धीरे पचने वाले स्टार्च होते हैं, जिससे कि यह आपके पेट के इकोसिस्टम को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया को बनाए रखने में मददगार होती है। आप इसे मकई या रागी की रोटी के साथ खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट काली मिर्च के साथ गर्म पानी पीने से बढ़ेगी इम्युनिटी और घटेगा वजन
स्वस्थ हड्डियों के लिए
ऐसा माना जाता है कि अम्बाडी के पत्ते आपकी हडि्डयों को मजबूत बनाए रखने का एक सुरक्षित और शानदार उपाय है। इस हरी सब्जी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की प्रचुर मात्रा होती है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मददगार होते हैं। इस सब्जी का नियमित सेवन करने से आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्वास्थ्य स्थितियों को रोकने में मदद मिल सकती है।
इस प्रकार आप अम्बाडी को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए इसे सब्जी, दाल या फिर अचार में शामिल करके सेवन कर सकते हैं। यह आपके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version