
ब्लैक क्विनोआ आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद अनाज है। आपमें से अक्सर लोगों ने व्हाइट क्विनोआ खाया होगा, लेकिन ब्लैक क्विनोआ सबसे अधिक स्वस्थ क्विनोआ के प्रकारों में से एक है। वैसे तो सफेद क्विनोआ हो या लाल यह सभी स्वस्थ है, लेकिन ब्लैक क्विनोआ को इनके मुकाबले अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। ब्लैक क्विनोआ में एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, फाइबर और अन्य कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। आइए यहां इस लेख में हम आपको ब्लैक क्विनोआ खाने के फायदे बताएंंगे।
ब्लैक क्विनोआ क्या है?
ब्लैक क्विनोआ यानि काली क्विनोआ, एक किस्म का क्विनोआ है, जो कि एक प्रकार का स्वस्थ अनाज है। सामान्य सफेद क्विनोआ की तुलना में यह कुरकुरे बनावट के साथ गहरे काले या भूरे रंग का होता है। इसके अलावा, ब्लैक क्विनोआ थोड़ा मीठा होता है और बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होता है। ब्लैक क्विनोआ मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप ऑनलाइन इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप स्वादिष्ट और स्वस्थ अनाज के लिए तरस रहे हैं, तो हम आपको सुझाव देंगे कि आप ब्लैक क्विनोआ पर स्विच करें। आप चाहें, तो क्विनोआ के आटे का सेवन भी कर सकते हैं।
किन कारणों से सेहत के लिए अच्छा है ब्लैक क्विनोआ?
सफेद क्विनोआ की तरह, काला क्विनोआ पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। यह आयरन, प्रोटीन, बी विटामिन, तांबा, मैंगनीज, एंथोसायनिन और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड में समृद्ध है, जो कि आपके स्वास्थ्य को कई तरीकों से बढ़ावा देता है। आइए यहां हमने 5 कारण बताए हैं कि क्यों आपको चावल या अन्य क्विनोआ के बजाय ब्लैक क्विनोआ को चुनना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों की ऐंठन से लेकर डायबिटीज मैनेजमेंट में मददगार है अचार का रस, जानें इसके अन्य फायदे
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर
ब्लैक क्विनोआ का रंग एंथोकायनिन की उपस्थिति के कारण काला होता है। यह एक विशेष प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है, जो यूवी किरणों से बचाकर शरीर की कोशिकाओं को फ्री रैडिकल से होने वाली क्षति को रोकता है। ये एंटीऑक्सिडेंट हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और सुरक्षित रखने में मददगार है। इसके अलावा, यह क्रोनिक डिजीज को रोकने के लिए भी फायदेमंद है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
ब्लैक क्विनोआ में विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है, जिस कारण यह आपकी त्वचा के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। ब्लैक क्विनोआ का सेवन करने से त्वचा की समस्याओं जैसे- डार्क मेलेनिन, असमान त्वचा का रंग और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है। आप आप ब्लैक क्विनोआ को फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सोया दूध और ब्लैक क्विनोआ को पका लें और फिर ठंडा कर दें। इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच दही, अंडा और मिमोसा या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
वजन घटाने में सहायक
क्योंकि ब्लैक क्विनोआ फाइबर से भरपूर होने के साथ साथ ग्लूटन-फ्री है, इसलिए यह आपके वजन को कम करने में मददगार माना जाता है। इतना ही नहीं, इसें मौजूद पोषक तत्व आपको इंफ्लेमेशन को कम करने में भी मदद करते हैं। ब्लैक क्विनोआ में मौजूद विटामिन बी शरीर में होमोसिस्टेइन के स्तर को कम करता है। यह इंफ्लेमेशन से जुड़ा एक हार्मोन है। यही वजह है कि स्वस्थ रहने और वजन घटाने के लिए आपको अपनी डाइट में ब्लैक क्विनोआ को शामिल करना चाहिए।
हाई फाइबर और प्रोटीन से समृद्ध
ब्लैक क्विनोआ लगभग प्लांट-बेस्ड अनाज में से एक है, जिसमें दस महत्वपूर्ण अमीनो एसिड सहित प्रोटीन होते हैं। यह शाकाहारियों के लिए सबसे अच्छे प्रोटीन के स्रोतों में से एक है। ब्लैक क्विनोआ में कई प्रकार के क्विनोआ की तुलना में अधिक फाइबर होते हैं और यह चावल के लिए सबसे अच्छे विकल्पों से भी एक है ।
एनीमिया से दूर रखे
ऐसा माना जाता है कि लगभग 1 कप ब्लैक क्विनोआ में 3 या 4 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। ब्लैक क्विनोआ में इसके अलावा, राइबोफ्लेविन भी पाया जाता है। यह दोनों ही चीजें आपको एनीमिया से बचाने में मदद कर सकती है। ब्लैक क्विनोआ आपके पूरे शरीर को कमजोरी, थकान, एनीमिया, आदि जैसे कई स्वास्थ्य जोखिमों को दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम से लेकर वजन घटाने और एर्नेजेटिक रहने में मदद करता है कोकोना फल
विटामिन बी से भरपूर
ब्लैक क्विनोआ में बी विटामिन की अच्छी मात्रा होती है, जो एक स्वस्थ लिवर और तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक होती है। यह हृदय स्वास्थ्य की रक्षा करने और सूजन को कम करने में मददगार है।
ब्लैक क्विनोआ के साइड इफेक्ट्स
ब्लैक क्विनोआ के सेवन के कोई बड़े दुष्परिणाम नहीं हैं, लेकिन कुछ लोगों को कुछ मामूली मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है जैसे:
खट्टी डकार
पेट की ख़राबी
ऐसा सभी लोगों के साथ नहीं होता है। लेकिन आपको इसका सेवन सही अनुपात में करना महत्वपूर्ण है। किसी भी चीज की अति करना सेहत के लिए खराब है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi