ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल खुद को हमेशा फिट रखती हैं। जिसकी वजह से वह हमेशा परफैक्ट लगती हैं। उनके फैशन और फिटनेस दोनों के ही लोग दिवाने हैं। हाल में ही मेगन मर्केल ने नन्हे शहजादे बेटे आर्ची को जन्म दिया। मेगन मर्केल अपनी गर्भावस्था के बाद की तस्वीरों में भी बेहद खूबसूरत व फिट नजर आ रही थीं। मेगन मर्केल की सुंदरता और फिटनेस के पीछे उनका स्वस्थ व पौष्टिक आहार और व्यायाम है। आइए हम आपको बताते हैं प्रिस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल के फिटनेस सीक्रेट्स, कि वह खुद को कैसे फिट रखती हैं।
शाकाहारी भोजन
मेगन मर्केल ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया था कि वह पूरे सप्ताह में केवल शाकाहारी भोजन ही अपनी डाइट में शामिल करती हैं। वह केवल सप्ताह में एक या मुश्किल से दो दिन नॉनवेज खाना खाने की कोशिश करती हैं। वह अपनी डाइट में एक संतुलन बनाए रखती है और पूरे सप्ताह के दौरान शाकाहारी भोजन ही खाती हैं। मेगन की तरह कई ऐसी बड़ी हस्तियां हैं जो खुद को फिट और स्वस्थ रहने के लिए ज्यादातर शाकाहारी भोजन करती हैं।
इसे भी पढें: पेट को स्वस्थ और वजन को कम करने में फायदेमंद है चीकू शेक, जानें बनाने का तरीका
योगाभ्यास करती हैं मेगन
मेगन मर्केल ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाया है। मेगन भी रोजाना योग करके खुद को फिट रखती हैं, उन्हें कई बार योगाभ्यास करते हुए देखा गया है। मेगन मर्केल को अपनी मां से योगाभ्यास करने की यह आदत मिली है। मेगन की मां एक योग प्रशिक्षक है। मेगन मर्केल अपनी मां के साथ 7 साल की शुरुआती उम्र से ही योग का अभ्यास करती आयी हैं। वह कहती हैं कि वह काम के तनाव को दूर करने के लिए ध्यान करना पसंद करती है। मेगन दिन में दो बार ध्यान करने की कोशिश करती हैं।
ग्रीन जूस
मेगन मर्केल ने एक साक्षात्कार में बताया है कि वह कॉफी के बजाय ग्रीन जूस लेना पसंद करती हैं। दिन में जब भी लोग कॉफी पीते हैं, तो वह उसके बदले ग्रीन जूस पीना बेहतर समझती हैं। इससे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है और यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद है। ग्रीन जूस में सेब, ब्रोकली, पालक, अदरक और नींबू का एक अच्छा विकल्प है। आप भी स्वस्थ फिट रहने के लिए पालक, ब्रोकली जैसे हेल्दी ग्रीन जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हेल्दी स्नैक्स
मेगन मर्केल पिज्जा, बर्गर, फ्राइड चिकन जैसी चीजों को अपनी डाइट से बाहर रखती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी स्नैक्स लेना पसंद करती हैं। वह अंकुरित अनाज, सेब जैसे फाइबर युक्त अन्य हेल्दी फ्रूट्स व स्नैक्स खाती हैं, जिससे खुद को फिट रख पाती हैं। आप भी मेगन की तरह फिट दिखने के लिए अपनी डाइट में पौष्टिक आहार शामिल करें।
इसे भी पढें: गर्मी में रहना है कूल और दिखना है स्लिम, तो कीवी स्मूदी पीकर घटाएं तेजी से वजन
हाइड्रेटेड रहने के लिए 2 लीटर पानी
त्वचा व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी की उचित मात्रा लेना बहुत जरूरी है। मेगन पूरे दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पीती हैं। र्प्याप्त मात्रा में पानी पीना त्वचा, बालों व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मेगन मर्केल कहती हैं, उन्हें नींबू पानी पीना बेहद पसंद है।
Read more articles on Diet and Fitness