
फिट और स्वस्थ रहने के लिए आजकल अधिकतर लोग कोशिश करते हैं कि ऐसा खाना खाएं जिससे वजन कंट्रोल में रहे और आप फिट रहें। लेकिन कई प्रयासों के बाद भी आप में से बहुत से लोग अपने वजन को कम करने में नाकामयाब रहते हैं, जिसके लिए आप वजन कम करने के लिए कुछ ऐसे तरीकों को भी अपनाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए वजन कम करने के लिए आप हमेशा ऐसे तरीकों को अपनाएं, जो आपका हेल्दी तरीके से वजन कम करने में मदद करें। वजन कम करने के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या और अपनी डाइट में कुछ बदलावों की जरूरत होती है। जैसे आप नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा अपने खानपान में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके वजन को कम किया जा सकता है। यदि आप भी वजन कम करने वालों की दौड़ में शामिल हैं, तो आप कीवी स्मूदी से अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं।
इसे भी पढें: खुबानी खाकर तेजी से घटाएं पेट की चर्बी, शरीर को भी मिलेंगे ये फायदे
पोषक तत्वों से भरपूर कीवी
पोषक तत्वों से भरपूर कीवी आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करने में मदद करती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई और फोलेट व पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कीवी में एसटिनिडेन एंजाइम होता हैं, जो प्रोटीन को पचाने और वसा के अणुओं को तोड़ने में मदद करता है। इसके अलावा कीवी का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद है। यह शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के साथ पाचन में भी सुधार करती है।
तेजी से वजन कम करे कीवी स्मूदी
आपको जानकर हैरानी होगी कि कीवी स्मूदी पीने से वजन को तेजी से कम करने में मदद मिलती है। लेकिन हम आपको बता दें यदि आप रोजाना कीवी स्मूदी पीते हैं, तो यह आपके शरीर से अतिरिक्त चर्बी व वजन को कम करने में मददगार है। इसलिए आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और मोटापे को दूर करने के लिए रोजाना व्यायाम करे और एक्सरसाइज के बाद कीवी स्मूदी पिएं।
इसे भी पढें: वजन कम करना है तो पिएं ये 4 हेल्दी सूप, जानें 3 मिनट में बनाने की आसान रेसिपी
कैसे बनाएं कीवी स्मूदी
कीवी स्मूदी को आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले ताजी कीवी को छीलकर मैश कर लें। अब आप इस मैश किये गये कीवी में दही, शहद और बादाम डालें। इसके अलावा आप इसमें अपनी पंसद के ड्राई फ्रूट्स व बाकि चीजें भी मिला सकते हैं। अब आप इन सबको अच्छे से मिला लें और रोजाना सुबह के समय आप इसका सेवन करें। इसके अलावा आप कीवी और बादाम व दूध के साथ भी इस स्मूदी को तैयार कर सकते है। इस कीवी स्मूदी को पीने से आपका पेट लम्बे समय के लिए भरा रहता है।
Read More Article On Weight Management In Hindi