क्या आप जानते हैं परफ्यूम या डिओ के इस्तेमाल का सही तरीका? जानें कौन से मौके पर कैसे लगाना चाहिए परफ्यूम

अच्छी खुशबू तुरंत आपका मूड बना सकती है। ऐसे में अपना परफ्यूम चुनने से पहले आप कई चीजों का ख्याल रख सकते हैं। साथ ही अगर आप परफ्यूम लगाने के लिए शरीर सही स्पॉट को चुनें, तो यह आपको दिनभर महकाता हुआ और फ्रेश फील कराता रहेगा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप जानते हैं परफ्यूम या डिओ के इस्तेमाल का सही तरीका? जानें कौन से मौके पर कैसे लगाना चाहिए परफ्यूम


परफ्यूम या इत्र केवल आपके लिए पसीने और दुर्गंध को दूर करने की चीज हो सकती है पर कुछ लोगों के लिए यह अपने लुक को एक आखिरी फीनिशिंग टच देने जैसा है। परफ्यूम लगाने से आप फ्रेश फील करने के साथ और आकर्षित लगते हैं। अक्सर आपके पास से ऐसे लोग गुजरते होंगे, जिनके गुजरते ही हमेशा ही एक बेहतरीन खुशबू आती है, तो ऐसे लोगों को परफ्यूम लगाने की बेहतर कला का पता है। ऐसे लोग हमेशा अपने लिए एक ही तरीके के परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं और खास तरीके से उसे लगाते हैं। हालांकि, इसे लगाने को लेकर कुछ धारणाएं भी हैं। जैसे कि परफ्यूम लगाएं या नहीं, लगाएं तो किस वक्त लगाएं और कैसे लगाएं। तो हम आपको बता दें कि सही तरीके से या गलत तरीके से परफ्यूम लगाने का अंतर सब नाटकीय है। आप जैसे चाहे वैसे परफ्यूम लगाएं बस अपने कुछ अंगो का ख्याल रखें, जहां लगाने से आप देर तक महक सकते हैं।   

अपने लिए सही परफ्यूम कैसे चुनें?

आमतौर पर परफ्यूम खट्टे फल, फूल और जड़ी बूटी की खुशबू वाले होते हैं। पर इन दिनों बाजार में बहुत अलग-अलग तरीकों के परफ्यूं आ गए हैं। इमनें अक्सर केमिक्लस होते हैं। नेचुरल परफ्यूम लंबे समय तक कपड़ों में महकते रहते हैं पर आर्टिफिशियल नहीं। इसलिए कोशिश करें कि प्राकृतिक गंध वाले ही परफ्यूम लें। इससे आप लंबे समय तक महकते रहेंगे और यह शरीर के किसी अंग को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।

दिन या रात के हिसाब से परफ्यूम चुनें

यदि आप शहर से बाहर जा रहे हैं, काम पर जा रहे हैं, या समुद्र तट पर जा रहे हैं, तो दिन के लगाए जाने वाले परफ्यूम को चुनें। दिन वाले परफ्यूम ज्यादा तेज या हार्ड होते हैं। अगर आप डेट पर जा रहे हैं, तो रात के लिए हल्का वाला परफ्यूम चुनें। आप खरीदते वक्त ही इसके लेबल के देख कर खरीद सकते हैं। आमतौर पर पैकेजों के रंग से पता चल जाता है कि कौल सा रात का है और कौन सा दिन का। परफ्यूम पर ब्राइट येलो या संतरा बना हो तो समझ जाइए कि यह दिन का है और काले या लाल रंग का हो तो समझ जाइए कि यह रात के लिए है।

 इसे भी पढ़ें : वर्किंग महिलाएं बैग में रखें ये मेकअप प्रोडक्ट्स, 5 मिनट में पा सकती हैं परफेक्ट लुक

बॉडी के किस स्पोट पर परफ्यूम लगाएं

रात को गर्दन पर - रात में अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं या डेट पर जा रहे हैं तो आप परफ्यूम को गर्दन पर छिड़कें। ऐसा इसलिए है क्योंकि रात में लगाए जाने वाले परफ्यूम सोफ्ट होते हैं और इसका सुगंध जल्दी जा सकता है।  ऐसे में अगर आप लंबे समय तक सुगंध चाहते हैं तो इसे गर्दन में लगाएं।

दिन में कूल्हों या घुटनों में लगाएं

दिन के वक्त आप परफ्यूम को कूल्हों या घुटनों से नीचे छिड़क कर देखें। यह इसलिए बढ़ते हुए दिन के साथ परफ्यूम की खूशबू बनी रहती है। इसके अलावा आप परफ्यूम को शरीर के अलग-अलग अंगों में भी लगा सकते हैं। खुशबू को बेहतर रखने के लिए इन अंगों में पास कुछ अतिरिक्त मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें और तब परफ्यूम का छिड़काव करें।

इसे भी पढ़ें : मेकअप के लिए कैसे करें ब्‍यूटी ब्‍लेंडर स्पॉन्ज का सही इस्‍तेमाल, जानें 6 टिप्‍स और ट्रिक्‍स

अपने बालों में इत्र लगाएं

आपके बाल लंबे समय तक अच्छे से सूंघने के लिए एक बेहतरीन जगह है। परफ्यूम बालों के उत्पादों जैसे शैंपू और कंडीशनर से भी मिलाया जाता है, जिससे खुशबू और भी लंबी हो जाती है। इसे लगाने के लिए आप कंघी या ब्रश पर परफ्यूम स्प्रे करके या तौलिया में परफ्यूम लगाकर बालों को इससे झाड़कर भी लगा सकते हैं। ऐसे आप सुबह से लेकर शाम तक महकते रहेंगे।

बेली बटन के आस-पास

अपने पेट के नीचे या बेली बटन पर भी परफ्यूम स्प्रे कर सकते हैं। माना कि परफ्यूम लगाने की एक अजीब जगह है, लेकिन यह आपके परफ्यूम के लिए पल्स पॉइंट है। इसके अलावा आप शर्ट के नीचे भी परफ्यूम लगा सकते हैं। इस तरह आप दिन भर महकते रह सकते हैं।

अपने कान के पीछे 

कान की नसें आपकी त्वचा में कुछ बिंदु के बहुत करीब होती हैं। अपनी उंगलियों के किनारे थोड़ा सा परफ्यूम लगाएं और इसे अपने कानों के पीछे लगा लें। दरअसल कान के पीछे परफ्यूम लगाने से तुरंत प्रभाव पड़ता है और यह रात के के लिए सबसे अच्छा होता है। इस तरह कान के पीछे परफ्यूम लगाकर हमेशा महकते रह सकते हैं।

Read more articles on Fashion and Beauty in Hindi

Read Next

5 Minute Makeup: वर्किंग महिलाएं बैग में रखें ये मेकअप प्रोडक्ट्स, 5 मिनट में पा सकती हैं परफेक्ट लुक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version