मेकअप आपको पसंद हो या आप केवल बीबी क्रीम ही लगाती हों, पर ऑफिस जाने से पहले आप थोड़ा बहुत तैयार जरूर होती हैं। आजकल की भागती-दौड़ती दुनिया में अपने लिए समय निकाल पाना सच में एक मुश्किल काम है। ऐसे में काम कर रही महिलाओं के पास तो खुद को तैसार करने तक वक्त नहीं बचता। वर्किंग महिलाएं खुद को अक्सर भागते-दौड़ते ही तैयार करती हैं। सुबह-सुबह घर से निकलते वक्त वो मेकअप तो छोड़िए ढंग से नाश्ता भी नहीं कर पाती हैं। ऐसे में अगप आप वर्किंग वुमन हैं, तो आपको कुछ ऐसे सामान अपने पर्स में ले कर चलना चाहिए कि आप ऑफिस पहुंचकर लगभग 5 से 10 मिनट में अपने आप को तैयार कर लें। आइए हम आपको बताते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिससे आप कुछ मिनटों में कहीं पर भी अपना मेकअप कर सकती हैं।
फाउंडेशन
मेकअप करने के लिए आप अपने फेस पर पहले आफाउंडेशन ही लगाते हैं। फाउंडेशल खरीदते वक्त भी इस बात का ख्याल रखें कि आपकी स्कीन टाइप क्या है। एक अच्छे से फेशवॉश से अपने फेश को वॉश करें फिर टिशूपेपर से फेस को पोंछकर ही फाउंडेशन को फेस पर अप्लाई करें।
कंसीलर
कंसीलर को लगाने का पुराना तरीका आंखों के पास कंसीलर का बिंदी लगाकर, उसे फैलाना है। लेकिन बाजार में आए नए तरीकों के कंसीलर के सामने से यह पूराना हो गया है। क्योंकि नए तरीके के कंसीलर लगाएंगी तो जल्दी लगेगा और देर तक टिकेगा। कंसीलर को ट्राइंगल शेप में लगाएं। फिर धीरे-धीरे फैलाएं और थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं और फिर देखें अपना खिला खिली रूप।
इसे भी पढ़ें : जानें क्या है 'नागिन' सीरियल से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मौनी रॉय की फ्लॉलेस ब्यूटी का राज
आइलाइनर
आंखों को सजाने के लिए आइलाइनर बेस्ट ऑपशन हो सकता है। आजकल मार्किट में विंग्ड आइलाइनर आ गय हैं। इस आइलाइनर की खास बात यह है कि आप मिनटों में इसे आसानी से लगा सकती हैं। आजकल आइलाइनर भी विभिन्न रंगों में आ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ग्लेमरस आपको वाइट आइलाइनर पेंसिल बना देगी। इसे आप अपनी आंखों की वॉटर लाइन पर लगाएं। ज्यादा स्टालिश बनाने के आप इसके साथ आंखों में काजल भी लगा सकते हैं।
काजल
काजल तो हर लड़की के पर्स में पाई जाने वाली आम चीज है। काजल तो आप मेट्रो या बस में भी बैठकर लगा सकते हैं। आपके पास कुछ ल हो पर काजल लगाकर आप कुछ सेकेंड्स में खूबसूरत लग सकती हैं। काजल लगाकर आप फेसपाउडर से आप टचअप कर सकते हैं।
फेस पाउडर
फेस पाउडर एक बेसिक तो नहीं पर एक परफेक्ट मेकअप टचअप के लिए जरूरी है। इससे आप अपने फेस को टचअप दे सकते हैं। पर फेस पाउडर खरीदते वक्त अपने फेस की स्कीन का जरूर ख्याल रखें। आप अपने शेड के अनुसार ही फेस पाउडर खरीदें।
इसे भी पढ़ें : फूलों को बनाएं अपने ब्यूटीफुल लुक का सीक्रेट, शादियों के इस सीजन में 6 तरीकों से सजाएं अपने बाल
लिप्सटिक
आपकी लिप्सटिक दिन के अंत तक फीकी पड़ सकती है। फिर ऐसे में बहुत से लोगों के पास बार-बार टचअप करने का वक्त नहीं होता है। ऐसे में हम आपको एक तरीका बताते हैं लिप्सटिक को लॉन्ग लास्टिंग रखने का। लॉन्ग लास्टिंग लिप्सटिक के लिए पहले लिप्सटिक लगाएं, अब टिशू पर होंठ दबाएं। इसके बाद थोड़ा लूज़ पाउडर होठों पर लगाएं और उसके बाद फाइनल कोट लिप्सटिक लगाएं। इससे लिप्सटिक ज़्यादा देर तक टिकेगी।
लोशन
लोशन बहुत छोटी सी चीज है, जिसकी हमें बार- बार जरूरत पड़ जाती है। जब भी आप अपना हांथ धोते हैं या कुछ काम करने से आपके हांथ या फेस भी रूखा पड़ जाता है, तो आप लोशन लगा सकते हैं।
बी बी क्रीम
बी.बी क्रीम आपको घर से निकलने से पहले या निकलते ही लगा लेना चाहिए। क्योंकि बी.बी क्रीम आपके चहरे को धूप और धूल से बचाए रखेगी। छोटा सा बी.बी क्रीम आपको ऑफिस के वक्त भी किसी भी काम से बाहर निकलने पर तुरंत मदद करेगी। आप पर्स निकालिए और क्रीम लगा कर फेस को धूप और डर्ट से बचा लीजिए।
मेकअप रिमूवर वाइप्स
मेकअप रिमूवर वाइप्स एक बेहद जरूरी चीज है। अगर हमें किसी पार्टी फंक्शन के बाद या अच्छे से मेकअप नहीं हुआ है या मेकअप फैल गया है, तो इस फैले हुए मेकअप को साफ करने में इससे से आसानी होगी। मेकअप रिमूवर वाइप्स आपके मेकअप को साफ करने या फैले हुए मेकअप को ठीक करने में मदद करेगी।
Read more articles on Fashion and Beauty In Hindi