Body Areas To Avoid While Applying Perfume: हर कोई परफ्यूम का इस्तेमाल करता है। परफ्यूम लगाने से शरीर से अच्छी महक आती है। अच्छी महक से मूड भी अच्छा रहता है और व्यक्ति को कॉन्फिडेंस मिलता है। लेकिन परफ्यूम को केमिकल्स के साथ बनाया जाता है। अगर परफ्यूम का सही ढंग से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। परफ्यूम शरीर के किसी भी हिस्से पर नहीं लगाया जाता। इसे केवल कुछ खास हिस्सों पर लगा सकते हैं। परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स के कारण त्वचा में इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शरीर के किन हिस्सों पर परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।
शरीर के किन हिस्सों पर परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए?- Body Areas To Avoid While Applying Perfume
परफ्यूम लगाते समय कुछ विशेष जगहों से बचना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है-
टॉप स्टोरीज़
- परफ्यूम में एल्कोहल और अन्य केमिकल्स होते हैं। इसे चेहरे और आंखों से दूर रखना चाहिए।
- परफ्यूम को अंडरआर्म्स में लगाने से बचना चाहिए। वहां की त्वचा में जलन और रैशेज हो जाते हैं, खासकर अगर आपने हाल ही में शेव किया हो।
- प्राइवेट पार्ट के आसपास परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए। इससे जलन और संक्रमण की समस्या हो सकती है।
- ऐसे स्थान पर परफ्यूम न लगाएं जहां कोई स्क्रैच या घाव हो। इससे जलन और दर्द महसूस हो सकता है।
- मुंह और नाक के आसपास परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए। परफ्यूम से हानिकारक केमिकल्स शरीर में जाते हैं और इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।
- पेट और नाभि के आसपास की त्वचा पर परफ्यूम लगाने से जलन हो सकती है, खासकर अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है।
- कान के अंदर या आसपास लगाने से जलन और संक्रमण हो सकता है। परफ्यूम को कान के पीछे लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या परफ्यूम की खुशबू आपके मूड और व्यवहार पर डालती है असर? एक्सपर्ट से जानें कुछ रोचक बातें
परफ्यूम लगाते समय इंफेक्शन से कैसे बचें?- How to Prevent Infection While Applying Perfume
- अगर आपकी त्वचा पर पसीना और गंदगी मौजूद है, तो परफ्यूम न लगाएं। इससे जलन और संक्रमण हो सकता है।
- परफ्यूम को शेविंग करने के तुरंत बाद न लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि परफ्यूम के केमिकल्स से त्वचा में जलन हो सकती है।
- अगर आप कोई नया परफ्यूम लगाने जा रहे हैं, तो छोटे क्षेत्र में पैच टेस्ट करके देख लें। इससे पता चलेगा कि परफ्यूम से आपको एलर्जी होती है या नहीं।
- परफ्यूम की बोतल की नोजल को साफ और बंद रखें ताकि उसमें धूल या बैक्टीरिया न जाएं। इस्तेमाल के बाद कैप को ठीक से बंद करें।
- अच्छी गुणवत्ता और शुद्धता वाले परफ्यूम का चयन करें। सस्ते और नकली परफ्यूम में हानिकारक केमिकल हो सकते हैं जो संक्रमण का कारण बनते हैं।
- परफ्यूम को खुली और हवादार जगह पर लगाएं ताकि आप उसके धुएं को सीधे न इनहेल करें। इस तरह सांस लेने की समस्याओं से बचा जा सकता है।
- परफ्यूम की मात्रा का ध्यान रखें और इसे जरूरत से ज्यादा न लगाएं। अधिक मात्रा में परफ्यूम का इस्तेमाल करने से त्वचा में इंफेक्शन हो सकता है।
परफ्यूम को हमेशा उन जगहों पर लगाएं जहां पल्स पॉइंट्स होते हैं, जैसे कि कलाई, गर्दन, कान के पीछे और कोहनी पर। इससे परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकती है और आपको ताजगी महसूस होती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।