केरल के कोझिकोड में 7 साल के एक बच्चे की मौत एक दुर्लभ वायरस के कारण हो गई है। 'वेस्ट नाइल' के नाम से जाना जाने वाला ये खतरनाक वायरस मच्छरों के द्वारा फैलता है। केरल के मलप्पुरम जिले में पिछले सोमवार एक 7 साल के बच्चे में जब वेस्ट नाइल वायरस की पुष्टि हुई, तो हड़कंप मच गया। ये एक खतरनाक और दुर्लभ वायरस है। इस मामले के सामने आने के बाद उत्तरी केरल के मालाबार इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वेस्ट नाइल वायरस का सबसे पहला लक्षण तेज बुखार है।
क्या है वेस्ट नाइल वायरस
वेस्ट नाइल वायरस संक्रमित मच्छरों के द्वारा फैलने वाला रोग है। आमतौर पर ये रोग तब फैलता है जब वेस्ट नाइल वायरस से संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काट लेता है। यानी ये रोग संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने या छूने से नहीं फैलता है। ये वायरस पहली बार युगांडा के वेस्ट नाइल जिले में 1937 में पाया गया था।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार ये वायरस सिर्फ मच्छरों नहीं, बल्कि दूसरे संक्रमित जानवरों, उनके खून या टिशूज के संपर्क में आने से भी फैल सकता है।
इसे भी पढ़ें:- गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर का पैंक्रिटिक कैंसर से जूझते हुए निधन, जानें क्यों खतरनाक है ये रोग
क्या हैं वेस्ट नाइल वायरस के लक्षण?
शुरुआत में वेस्ट नाइल वायरस की चपेट में आने के बाद कोई खास लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन ये शरीर में गंभीर न्यूरोलॉजिकल इंफेक्शन पैदा कर सकता है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ खास लक्षणों के दिखने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए। ये लक्षण इस प्रकार हैं-
- तेज बुखार
- सिरदर्द
- गर्दन में अकड़न
- कोमा जैसी स्थिति
- झटके लगना और बेहोश हो जाना
- मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना
- पैरालिसिस यानी लकवा मार जाना
इसे भी पढ़ें:- भारत में हर साल 2 लाख लोगों को होती है किडनी की बीमारी
क्यों खतरनाक है मच्छरों से फैलने वाला वेस्ट नाइल वायरस?
वेस्ट नाइल वायरस संक्रमित मच्छरों के द्वारा फैलता है। ये वायरस इसलिए खतरनाक है क्योंकि इसकी रोकथाम के लिए अब तक कोई वैक्सीन नहीं बनाई जा सकी है। इसके अलावा मच्छरों के द्वारा फैलने के कारण ये रोग तेजी से और बहुत बड़े हिस्से में आसानी से फैल सकता है। इस वायरस के कारण मस्तिष्क में सूजन की समस्या भी हो सकती है, जो बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Health News in Hindi